मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

छिंदवाड़ा प्रवास में जिला कार्यालय का निरीक्षण, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया जोर

डॉ सुमेर सिंह सोलंकी छिंदवाड़ा बैठक – तकनीकी रूप से सक्षम कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत

Chhindwara 10 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।

बदलते समय में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़े :- सिवनी में स्कूल बसों पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 6 वाहनों पर 10 हजार का जुर्माना

एक दिवसीय छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान डॉ. सोलंकी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव उनके साथ मौजूद रहे।

निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

डॉ. सोलंकी ने वीआईपी रोड, खजरी स्थित निर्माणाधीन भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े :-चित्रकूट में सिवनी की सविता गौतम को ‘वीरांगना गौरव सम्मान 2026’

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मजबूती और पारदर्शिता बनाए रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

डिजिटल प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने के निर्देश

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में डॉ. सोलंकी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म अभियान की समीक्षा करते हुए शेष कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को नई तकनीक के अनुरूप तैयार करना समय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े :-102 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज, संबल योजना में लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ज्योति डेहरिया, विधायक कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नत्थनशाह, लखन वर्मा, दिनेश अंगारिया, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://x.com/gautamtetwalbjp/status/2074455578706088178?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button