WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

एन.एस.यू.आई. ने दीक्षांत समारोह की स्पष्ट जानकारी नहीं देने को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

  छिंदवाड़ा यशो: – आज नगर पालिक निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, जिला एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर की उपस्थिति में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय पहुॅचकर कुलपति के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि यूनिवर्सिटी द्वारा दीक्षांत समारोह के संबंध में छात्र-छात्राओं को स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रहर है, उन्होनें बताया कि जो पी.डी.एफ. दी गई थी उसमें स्पष्ट नहीं किया गया कि स्वर्ण पदक सिर्फ टॉप 1 को दिया जायेगा, जबकि पी.डी.एफ. में टाम्प 5 दिख रहा है, इससे छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है । एन.एस.यू.आई. ने मांग की है कि दीक्षांत समारोह की स्पष्ट जानकारी दी जावे और टॉप 5 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाये ।

गर्ल्स कालेज में वेबिनार का हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा। राजमाता सिंधिया शासकीय स्तानकोत्तर कन्या महाविद्यालय कि एनसीसी गर्ल्स इकाई के द्वारा नेशनल हेल्थ मिषन आभा कार्ड विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन 24 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी छिंदवाड़ा के निर्देषन एवं प्राचार्य डॉ. अस्मिता मुंजे के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. श्वेता प्रकाश द्वारा भारत सरकार की नेशनल हेल्थ मिशन योजना कि विस्तार से जानकारी एनसीसी कैड्टस को प्रदान की गई । महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी मेंजर सिम्पल पाटिल ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन योजना भारत के हर नागरिक पर लागू है एवं इसमें डिजिटल फार्म प्रत्येक भारतीय नागरिक की चिकित्सीय जानकारी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर डॉ. ओमकार बाविश्टाले, डॉ. निलोफर खान एवं श्रीमती प्रियंका साहू एवं लगभग 80 गर्ल्स एनसीसी कैड्टस ने बेविनार में अपनी सहभागिता प्रदान की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!