राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस पर प्राणिशास्त्र विभाग में कार्यशाला का आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Seoni 04 September 2025
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय पी.जी. कॉलेज सिवनी में प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग के निर्देशन में इको क्लब एवं प्राणिशास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. राधेश्याम दहेरिया, विभागाध्यक्ष प्राणिशास्त्र विभाग ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“जंगल प्रकृति का सबसे खूबसूरत चेहरा है, जहां हरे-भरे वृक्ष, वन्य जीव-जंतु, औषधीय वनस्पतियां और रंग-बिरंगे पक्षी जीवन का संतुलन बनाए रखते हैं। मगर दुर्भाग्यवश खाल, नाखून, सींग और मांस के लिए इनका शिकार किया जाता है, जो केवल फैशन और अनावश्यक जरूरतों की पूर्ति हेतु है।”
उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज का प्रत्येक नागरिक इसमें योगदान करे। वन्यजीव प्रजातियों और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करना अगली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।
राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस पर छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. टी.पी. सागर ने किया तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. संदीप शुक्ला एवं डॉ. मनीषा सोनेकर ने आभार व्यक्त किया।
https://www.assumptioncollege.edu.in/department/zoology/activity/wildlife-week-celebrations-ii-2023



