मध्यप्रदेशसिवनी

वरना आत्मदाह करेंगी कमांडर पूर्णिमा, अवैध आहते बंद करो:गुलाबी गैंग की चेतावनी

“गुलाबी गैंग की चेतावनी: अवैध आहते बंद करो, वरना आत्मदाह करेंगी कमांडर पूर्णिमा वर्मा”

Chhindwara 29 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:-  गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा ने ज़िला प्रशासन और शासन को चेतावनी दी है कि यदि शहर और ग्रामीण इलाकों में चल रहे अवैध शराब आहते तत्काल बंद नहीं किए गए तो वे आत्मदाह करने को विवश होंगी।

शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप

पत्रकारों से चर्चा में पूर्णिमा ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश मोहन सरकार में ठेकों की गिरफ्त में है और नशे की गर्त में डूबा हुआ है।

एम.डी. ड्रग्स और गांजा स्कूली बच्चों तक पहुँच चुका है, जबकि प्रशासन के संरक्षण में शराब और नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।”

सुरक्षा या इच्छा मृत्यु की मांग

पूर्णिमा ने बताया कि वे आईजी जबलपुर को ज्ञापन सौंप चुकी हैं।

उन्होंने कहा –“यदि मेरे जिले की महिलाओं और बेटों को नशे से सुरक्षा नहीं दी गई और अवैध कारोबार बंद नहीं हुआ तो मुझे पुलिस सुरक्षा दी जाए या इच्छा मृत्यु की अनुमति।”

ठेकेदारों से धमकी

गुलाबी गैंग कमांडर ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार उन्हें धमकाते हैं और “एक्सीडेंट हो जाएगा” जैसी चेतावनी देते हैं।

शहर में खुलेआम अवैध आहते

  • मानसरोवर अमित ठेंगे चौक और फव्वारा चौक की सरकारी दुकानों के पास अवैध आहते संचालित।

  • राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के पीछे सुबह से शराब की अवैध बिक्री।

परिवार और समाज पर असर

पूर्णिमा ने बताया कि शराब की लत इतनी गहरी हो चुकी है कि –

युवा अपने घर की महिलाओं को शराब खरीदने भेजते हैं।

एक वृद्ध महिला ने उनसे कहा – “यदि शराब न ले जाऊँ तो घरवाले मारपीट करते हैं।”

बाहरी राज्यों का नेटवर्क

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शराब माफिया ने सिंडिकेट बना लिया है और ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से लोग बुलाए जाते हैं।

पुलिस की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि –

“यदि सघन जांच की जाए तो कई लोग अवैध कारोबार में पकड़े जाएंगे।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!