Seoni 09 August 2025
सिवनी यशो:- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने कान्हीवाड़ा ब्लॉक के ग्राम भटेखारी में आयोजित समारोह में सहभागिता की।
विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वजातीय जनों से भेंट की और सेवा जौहर प्रेषित किया। इसके बाद उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा रघुनाथ शाह एवं राजा शंकर शाह की प्रतिमा स्थापना हेतु स्वीकृत सभा मंच का भूमिपूजन किया।
समारोह में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश मरावी, सिवनी जिला गोंडवाना संघ जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद कुमरे, सेक्टर अध्यक्ष सुरेंद्र पटले, नाहर सिंह मरावी, कपूर सिंह पंद्रे, सहजादे खान सहित अनेक सामाजिक बंधु गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।


