मध्यप्रदेशसिवनी

बंडोल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

आगामी त्यौहारों की तैयारी पर बैठक,जनप्रतिनिधि व नागरिकों की उपस्थिति

Seoni 24 August 2025

सिवनी यशो:-  सिवनी जिले के बंडोल थाना परिसर में आगामी त्यौहार तीजा, गणेश उत्सव एवं मिलाद उल नवी पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासन और पुलिस की अपील

इस बैठक में नायब तहसीलदार सुरेश राय एवं बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम की उपस्थिति रही। थाना प्रभारी ने क्षेत्रीय जनों से संवाद करते हुए अपील की कि सभी आगामी त्यौहारों को चैन-अमन के साथ, आपसी सहयोग से एवं शांतिपूर्वक मनाएँ।

“बंडोल थाना परिसर में थाना प्रभारी अर्पित भैरम और नायब तहसीलदार सुरेश राय शांति समिति बैठक में”
बंडोल थाना परिसर में शांति समिति बैठक सम्पन्न | तीजा, गणेश उत्सव व मिलाद उल नवी पर चर्चा

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और नागरिकों की भागीदारी

बैठक में ग्राम व क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से —

  • वरिष्ठ नागरिक: महेश अग्रवाल, राकेश बैस, अजय साहू

  • जनप्रतिनिधि: सरपंच हरिसिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य नितिन डहेरिया, मोहित डहेरिया

यह भी पढ़े :- आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली पुलिस ने शांति समिति की बैठक ली

  • समाजसेवी: विशाल साहू, बबलू रमजान कुरैशी, जयदीप ठाकुर, अमित बघेल

  • अधिवक्ता: सुधीर पांडे

  • पत्रकार: नीलू यादव, राकेश यादव

इसके अलावा पुलिस स्टाफ व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!