सिवनी

28 जुलाई को दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों याचिकाकर्ता – जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी का निर्देश

उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में संविदा शिक्षक वर्ग-3 के समप्रकृति मामलों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ, पात्रता निर्धारण हेतु दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

Seoni 25th July 2025

सिवनी यशो :- जिला शिक्षा केन्द्र, सिवनी द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 के समप्रकृति मामलों में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर, खंडपीठ इंदौर एवं ग्वालियर द्वारा पारित निर्णयों के अनुपालन में याचिकाकर्ताओं को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी जिला परियोजना समन्वयक द्वारा प्रदान की गई।

नियोजन से पूर्व दस्तावेजों का परीक्षण अनिवार्य

उक्त निर्देश म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त आदेश एवं प्रशासकीय अनुमोदन के तहत जारी किए गए हैं। आदेश में उल्लेख है कि संविदा शिक्षक वर्ग-3 के समप्रकृति प्रकरणों में नियुक्ति के लिए जिला स्तरीय छानबीन समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच की जानी है।

यह भी पढ़े :-<गिफ्ट अ डेस्क पहल में अवधेश बघेल का योगदान: कुरई के 13 स्कूलों को मिलीं 192 डेस्क-बेंच/p>

इन दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों याचिकाकर्ता

माननीय न्यायालय के निर्णय के आधार पर जिन औपचारिकेत्तर अनुदेशकों/पर्यवेक्षकों ने याचिका दायर की थी, उन्हें निम्न दस्तावेजों के साथ 28 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे तक कार्यालय, जिला शिक्षा केन्द्र, सिवनी में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य है:

  1. नियुक्ति आदेश की प्रति,

  2. शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,

  3. जन्मतिथि प्रमाणपत्र/अंकसूची,डिजिटल जाति एवं आय प्रमाण पत्र,

  4. अनुभव प्रमाण पत्र (जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी), पात्रता परीक्षा की अंकसूची,

  5. उपरोक्त सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं दो सेट छायाप्रति (फाइल सहित)

दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत पात्रता/अपात्रता का निर्धारण किया जाएगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!