Chhindwara 22 April 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा के देहात थाना अंतर्गत परासिया मार्ग पर परतला क्षेत्र में मंगलवार को सीएसपी, महिला थाना प्रभारी तथा देहात पुलिस ने मिलकर ओशिन थाई स्पा सेंटर रेड मारी तो अंदर का नजारा बेहद शर्मनाक पाया गया । स्पा सेंटर के संचालक रामगोपाल मीना निवासी राजस्थान और मैनेजर पृथ्वीराज चौहान निवासी दोसा राजस्थान निवासी एवं दो ग्राहक दोनों सिवनी निवासी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है।
पुलिस को इस स्पा सेंटर में आपत्तिजनक कार्य होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी । सूचना के आधार पर प्लान के तहत पुलिस के कुछ सिपाही ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर पहुंचे। सेंटर के अंदर का नजारा देखते ही पुलिस वाले भी शर्मसार हो गर्ये। पुलिस ने जब अपनी पहचान बतायी तो वहाँ अफरातफरी का माहोल बन गया ।
पुलिस ने बताया कि दो युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। दोनों युवक सिवनी जिले के रहने वाले हैं, बताया गया है कि यह मसाज के नाम पर कुछ और ही सेवाएं ले रहे थे। पुलिस ने सभी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस स्पा सेंटर में अन्य शहरों से भी बहुत लोगो का आना जाना रहा है यहां से पुलिस ने एक रजिस्टर भी जप्त किया है जिसमें आने वाले ग्राहको की जानकारी है । फिलहाल पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ।




