WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

शासकीय जमीन पर डाली सीवर लाइन, लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पर बड़ा आरोप

शासकीय जमीन पर डाली सीवर लाइन, लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन पर बड़ा आरोप
Chhindwara Sewer Line Controversy को लेकर पार्षद संदीपसिंह चौहान ने कलेक्टर से की शिकायत

छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम क्षेत्र में Chhindwara Sewer Line Controversy सामने आई है। आरोप है कि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शहर की कई सड़कों को खराब कर दिया है और सही तरीके से रेस्टोरेशन भी नहीं किया गया।

नगर निगम के पार्षद संदीपसिंह चौहान ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण को शिकायत कर कंपनी के कार्यों की जांच कर पाइप लाइन हटाने की मांग की है।

खजरी रोड पर शासकीय जमीन पर डाली पाइप लाइन

शिकायत में बताया गया कि खजरी रोड में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सड़क के बजाय शासकीय भूमि पर सीवर पाइप लाइन डाल दी, जिससे सरकारी जमीन के उपयोग में बाधा उत्पन्न हो रही है।

करोड़ों की सरकारी जमीन के उपयोग में बाधा

पार्षद के अनुसार उक्त भूमि पर शासकीय भवन या दुकान निर्माण किया जा सकता था, लेकिन पाइप लाइन डलने के कारण अब वहां निर्माण संभव नहीं है, जिससे शासन को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका है।

कई कानूनों के उल्लंघन का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी द्वारा भू संरक्षण अधिनियम, मृदा संरक्षण अधिनियम और जल संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। मौके पर न तो कोई इंजीनियर मौजूद था और न ही निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया।

Chhindwara Sewer Line Controversy : पीडब्ल्यूडी को भी नहीं दी गई जानकारी

खजरी से शिवपुरी तक की सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत मुख्य जिला मार्ग है। इसके बावजूद विभाग से अनुमति लिए बिना ही सड़क के किनारे सीवर लाइन डाल दी गई।

पार्षद ने कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय भूमि से पाइप लाइन हटाई जाए, कार्यों की जांच कर कंपनी के भुगतान पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!