मानवता की राजनीति: सांसद बंटी विवेक साहू ने दिखाई तत्परता, 17 बंधक मजदूरों को छुड़ाने एसपी से की सीधी बात
उमरेठ से पहुंचे ग्रामीणों की पीड़ा सुनते ही हरकत में आए सांसद, कोल्हापुर के बागरवाड़ी गांव का मामला
Chhindwara 03 january 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जरूरतमंदों और पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया और 17 बंधक मजदूरों को छुड़ाने एस पी कोल्हापुर से चर्चा की।
उमरेठ क्षेत्र के गांवों से उनसे मिलने आए ग्रामीणों ने जब कोल्हापुर जिले के ग्राम बागरवाड़ी में 17 मजदूरों के बंधक बनाए जाने की जानकारी दी, तो सांसद साहू ने बिना समय गंवाए तत्काल पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा की।
सांसद बंटी विवेक साहू ने पूरे मामले की गंभीरता से जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक से मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराने हेतु शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। सांसद का स्पष्ट कहना था कि मजदूरों का शोषण और बंधक बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
ग्रामीणों ने सांसद की तत्परता पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही बंधक मजदूरों को न्याय मिलेगा।



