कलेक्टर एवं एसपी ने किया एफएलएन मेले का अवलोकन
बच्चों, माताओं व अभिभावकों से संवाद कर किया उत्साहवर्धन, शैक्षिक गुणवत्ता पर जताई संतुष्टि
Seoni 25 December 2025
सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक 3482 दिनांक 11 जुलाई 2025 एवं पत्र क्रमांक 2967 दिनांक 26 दिसंबर 2025 के निर्देशानुसार जिले की 2029 शासकीय प्राथमिक शालाओं में एफएलएन (Foundational Literacy & Numeracy) मेले का आयोजन किया गया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले एवं
विकासखंड स्तर के अधिकारी–कर्मचारियों द्वारा एफएलएन मेले का अवलोकन कर बच्चों,
माताओं एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया गया तथा
आवंटित विद्यालयों में सहभागिता सुनिश्चित की गई।
छपारा और लखनादौन विकासखंड के विद्यालयों का किया संयुक्त अवलोकन
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा विकासखंड छपारा के एक परिसर–एक शाला सादक, सिवनी तथा विकासखंड लखनादौन के शासकीय प्राथमिक शाला सहजपुरी का संयुक्त रूप से एफएलएन मेला अवलोकन किया गया।
‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के तहत बच्चों से संवाद
एफएलएन मेला अवलोकन के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों,
माताओं एवं अभिभावकों से सीधे संवाद कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों से उनके भविष्य को लेकर प्रश्न पूछे गए,
जिनके बच्चों द्वारा सकारात्मक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिए गए।
शैक्षिक गुणवत्ता पर प्रशासन संतुष्ट
शासकीय प्राथमिक शाला सहजपुरी में बच्चों की बेहतर समझ,
सीखने की क्षमता एवं शैक्षिक गुणवत्ता को देखकर कलेक्टर एवं
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।
रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से अभिभावकों को दी गई जानकारी
एफएलएन मेले में बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास से संबंधित शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
शिक्षकों द्वारा प्रत्येक बच्चे का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर उसके माध्यम से अभिभावकों एवं माताओं को बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों से अवगत कराया गया।
एफएलएन मेले में बच्चों, अभिभावकों,
माताओं,
आंगनवाड़ी के बच्चों एवं
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।



