Mon, 19 Oct 2026 | 07:13:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 08, 2026 10:57 pm / Post views : 42

पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन
शेयर करें:

पीथमपुर हेलियन ग्रुप यूनिट - हेलियन ग्रुप की 2000 करोड़ की यूनिट का भूमिपूजन, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bhopal 08 June 2026 भोपाल/पीथमपुर यशो:- मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की भारत की पहली मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन करते हुए कहा कि भारत तेजी से वैश्विक फार्मा हब के रूप में उभर रहा है और इसमें मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों को बेहतर वातावरण, सुविधाएं और निवेश-अनुकूल नीतियां उपलब्ध करा रही है। यही कारण है कि देश-विदेश की बड़ी कंपनियां अब मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

[caption id="attachment_46614" align="alignnone" width="1024"]पीथमपुर में हेलियन ग्रुप की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के भूमिपूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीथमपुर हेलियन ग्रुप यूनिट - हेलियन ग्रुप की 2000 करोड़ की यूनिट का भूमिपूजन, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार[/caption]

2000 करोड़ का निवेश, 1000 से अधिक रोजगार

हेलियन ग्रुप द्वारा पीथमपुर में लगभग 2000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। कंपनी का लक्ष्य रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

40 एकड़ में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्लांट

जानकारी के अनुसार हेलियन ग्रुप की यह यूनिट लगभग 40 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी, जिसे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हेलियन प्लांट बताया जा रहा है। यहां निर्मित उत्पादों का निर्यात एशिया, मध्य-पूर्व और अफ्रीकी देशों तक किया जाएगा।

मध्यप्रदेश बना उद्योगों की पसंद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में 300 से अधिक फार्मा कंपनियां तथा 75 से ज्यादा मेडिकल डिवाइस यूनिट्स सक्रिय हैं। राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों, बेहतर आधारभूत संरचना और सुगम निवेश प्रक्रिया के कारण बड़ी कंपनियां प्रदेश को निवेश के लिए प्राथमिकता दे रही हैं।

उन्होंने निवेशकों को खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार हर उद्योगपति और निवेशक के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेगी।

यूके रोड शो से शुरू हुआ निवेश अब धरातल पर

बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित यूके रोड शो के दौरान इस निवेश की आधारशिला रखी गई थी। अब वही निवेश धरातल पर आकार ले रहा है, जिसे प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/bhopal/helion-s-first-manufacturing-unit-in-pithampur-cm-says-investment-of-rs-2000-crore-will-provide-employment-to-2026-06-08

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें