कार्यकर्ताओं से परिचयात्क चर्चा करते हुये होटल बाहुबली में लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पारधी ने विकास कार्यो को आगे बढ़ाने का दिलाया विश्वास
सिवनी यशो :- मै आपकी बेटी और बहु के रूप में आपके बीच आयी हूँ आपने सांसद प्रत्याशी के रूप में जिस सहजता और सरलता से मुझे स्वीकार किया है, स्नेह दिया है उसके लिये आपकी आभारी हूँ । यह मेेरे लिये परम सौभाग्य की बात है कि राममंदिर निर्माण के साथ राम राज्य की शुरूआत हो रही है और मुझे मोदी जैसे प्रधानमंत्री के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा । मै आपके बीच सांसद प्रत्याशी नहीं अपितु आपकी तरह ही एक कार्यकर्ता के रूप में आयी हूँ मुझे संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर मिला है मैं कार्यकर्ताओं की भावना को समझती है आपकी मेहनत और परिश्रम के बल पर निश्चित ही भाजपा को सफलता मिलेगी । उक्ताशय की बात भाजपा सांसद प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी द्वारा आज स्थानीय बाहुबली होटल में कार्यकर्ताओं से परिचयात्मक चर्चा के बीच कही गयी । श्रीमती पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गृहमंत्री अमित शाह और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा के द्वारा हमेशा ही कुछ नया किया जाता है, उनके इन्हीं कार्यो और प्रयासो से मुझे सहभागिता का अवसर मिलेगा । देश का विकास और मातृशक्ति का सम्मान हमारी विचारधारा में शामिल है । हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचा है तथा इन योजनाओं का हर घर में व्यापाक प्रभाव है । मेरा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अपने जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर घर तक पहुँचे निश्चित ही हमे लोगों का विश्वास और साथ मिलेगा ।सांसद डाँ. बिसेन के प्रयास रहे सराहनीय, सिवनी विधायक के अथक प्रयासों से मिला मेडीकल
श्रीमती पारधी ने कहा कि एक सांसद के रूप में डां. ढालसिंह बिसेन द्वारा इस क्षेत्र के विकास के लिये अनेकों कार्य किये गये है हमें उनके कार्यो व प्रयासों की प्रशंसा करनी चाहिये जो कार्य होना शेष रह गये है उन्हें आगे बढाने और पूरा करने का मैं विश्वास दिलाती हूँ । इस क्षेत्र के विकास के लिये हमारे सम्मानीय विधायक दिनेश राय जी द्वारा निरंतर कार्य किये जा रहे है आज इस जिले में मेडीकल कालेज उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है ।वे ऊर्जावान व सक्रिय है मेरे प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात उन्होंने मुझे जिस तरह उन्होंने साथ दिया है उससे मुझे नई ऊर्जा मिली है । हमारे वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल जी से मेरा पुराना परिचय है वे अनुभवी एवं परिश्रमी कार्यकत्र्ता है इस क्षेत्र की जरूरतों को भली भांति जानते है मैं आप सभी कार्यकत्र्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र के विकास के लिये पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करूंगी ।
