Thu, 22 Oct 2026 | 04:33:51 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, राजीव भवन के सामने गूंजे जीत के नारे

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 03, 2026 10:25 pm / Post views : 9

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा में जश्न, राजीव भवन के सामने गूंजे जीत के नारे
शेयर करें:
दतिया उपचुनाव कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा और जुन्नारदेव में जश्न

Chhindwara 03 August 2026 छिंदवाड़ा यशो:-  दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।

चुनाव परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत सुनिश्चित होते ही कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस के झंडे लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

[caption id="attachment_49654" align="alignright" width="300"]Congress workers celebrating Datia by election victory in Chhindwara दतिया उपचुनाव कांग्रेस की जीत पर छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा और जुन्नारदेव में जश्न[/caption]

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "दतिया तो झांकी है..." जैसे नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है।

अमरवाड़ा में भी कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खबर मिलते ही अमरवाड़ा में भी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कांग्रेस कार्यालय के सामने शहीद चौक बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरण कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

जुन्नारदेव में बैंड-बाजे के साथ निकली खुशी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजा घनश्याम सिंह की जीत पर जुन्नारदेव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को करीब 6029 मतों से पराजित किया।

जुन्नारदेव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुण साहू और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पहुंचे, जहां बैंड पार्टी के साथ आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़े :-

श्रावण के प्रथम सोमवार से धर्मनगरी सिवनी में गूंजेगी शिवमहापुराण कथा, आज निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा हर्रई में किसानों के प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने खोला मोर्चा, बाजार बंद कर तहसीलदार को सौंपा शिकायत पत्र मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक जागरूकता सेमिनार आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव 7 अगस्त से सिवनी में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हथनापुर से होगा शुभारंभ  http://दतिया उपचुनाव में कांग्रेस

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें