मध्यप्रदेशसिवनी

7 अगस्त से सिवनी में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हथनापुर से होगा शुभारंभ

हर शुक्रवार फील्ड में रहेंगे अधिकारी, गांवों में लगेंगे जन-संवाद एवं समाधान शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का निराकरण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान सिवनी – 7 अगस्त से सिवनी में शुरू होगा, हथनापुर में लगेगा पहला जन-संवाद शिविर

Seoni 03 August 2026
सिवनी यशो:- जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ 7 अगस्त 2026 से किया जाएगा।

अभियान 8 जनवरी 2027 तक जिलेभर में संचालित होगा। इसकी शुरुआत जनपद पंचायत सिवनी की ग्राम पंचायत हथनापुर से होगी, जहां पहला जन-संवाद एवं समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देतीं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना
7 अगस्त से सिवनी में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान, हथनापुर में लगेगा पहला जन-संवाद शिविर

कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

अभियान की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन को पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाते हुए शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय गांवों और नगरीय क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से सीधा संवाद करें तथा प्राप्त शिकायतों का अधिकतम निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित करें।

हर शुक्रवार फील्ड में रहेंगे सभी अधिकारी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अभियान की अवधि में प्रत्येक शुक्रवार सभी जिला एवं मैदानी अधिकारी अनिवार्य रूप से क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान जन-संवाद, निरीक्षण और शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। भ्रमण से पहले संबंधित क्षेत्र की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों की समीक्षा कर समाधान की तैयारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

हथनापुर में लगेगा पहला समाधान शिविर

7 अगस्त को आयोजित पहले शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और पात्र मामलों का मौके पर ही निराकरण करेंगे। इसके साथ ही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण और विकास कार्यों का स्थलीय परीक्षण भी किया जाएगा।

इस अवसर पर मुंगवानीकलां, जाम, मुंगवानीखुर्द, कन्हरगांव, जैतपुरखुर्द, हथनापुर, मनौरी, छिंदग्वार, मारबोड़ी, चंदौरीकलां, हिनोंतिया, सिमरिया, संगई, जैतपुरकलां, भाटीवाड़ा, मड़वा, पिपरिया, कमकासुर, मोहगांव, भंडारपुर, ऐरपा, कोहका, खमरिया, फुलारा, जमुनिया, पीपरडाही, कातलबोड़ी, करीरात, लखनवाड़ा एवं बम्होड़ी सहित संबंधित ग्रामों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाएगा।

इन योजनाओं और सेवाओं की होगी विशेष समीक्षा

अभियान के दौरान निम्न विषयों पर विशेष फोकस रहेगा—

  • नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा के लंबित प्रकरण
  • फार्मर आईडी एवं समग्र ई-केवाईसी
  • आयुष्मान कार्ड
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • जल जीवन मिशन
  • सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी
  • खाद-बीज की उपलब्धता
  • उचित मूल्य दुकानों की व्यवस्था
  • स्वास्थ्य संस्थान, आंगनबाड़ी एवं विद्यालय
  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन
  • ‘उद्यम संवाद’ के माध्यम से युवाओं एवं उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ना

जिला नोडल अधिकारी बनाई गईं अंजली शाह

अभियान के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुभाग स्तर पर संबंधित एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर उसी दिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें तथा प्राप्त शिकायतों का यथासंभव मौके पर निराकरण सुनिश्चित करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जन-संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्यक्रम है और इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े :-

कलेक्टर नेहा मीना पहुंचेंगी धनौरा, 4 अगस्त को लगेगी विशेष जनसुनवाई

किशोर भारती-कन्या भारती के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विद्यालय व्यवस्था में निभाएंगे जिम्मेदारी

“सावन आया, शिवमय हुआ सिवनी: मठ मंदिर से दिघौरी तक गूंजेगा हर-हर महादेव”

कलेक्टर नेहा मीना पहुंचेंगी धनौरा, 4 अगस्त को लगेगी विशेष जनसुनवाई 

https://socialjustice.mp.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button