Fri, 13 Nov 2026 | 06:41:04 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी छपारा अग्निकांड के 6 मृतकों को नम आंखों से विदाई, कैंडल जलाकर नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि ड्राइवरों का हाईवे पर हल्लाबोल! NH-44 पर चक्काजाम, दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी

"किसान बचेगा, तभी देश बचेगा!"- जनसमस्याओं पर कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 23, 2025 10:07 pm / Post views : 1669

"किसान बचेगा, तभी देश बचेगा!"-  जनसमस्याओं पर कांग्रेस का तीखा प्रदर्शन
शेयर करें:
Seoni 23 July 2025 सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने किसानों को खाद-बिजली संकट, स्मार्ट मीटर की मनमानी और जनसमस्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय से अम्बेडकर प्रतिमा स्थल तक 'स्मार्ट मीटर की अर्थी' निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

 खुराना का आरोप – "खाद के लिए किसान भटक रहा, शराब हर कोने में बिक रही है!"

धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा:

"भाजपा सरकार ने किसानों से विश्वासघात किया है।
खाद नहीं मिल रही, बिजली नहीं आ रही, युवा बेरोजगार हैं।
'किसान बचेगा, तभी देश बचेगा। खाद की कमी दूर होगी, तभी खेत खिलेगा।'"

अर्जुन काकोडिया का तीखा तंज:

पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा:

"छोटे लोगों से हेलमेट और लाइसेंस के नाम पर वसूली हो रही है,
लेकिन जिले में हो रहे हत्या, नशा, जुआ, अपराध रोकने की फुर्सत नहीं।"

 राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, उठाईं ये प्रमुख मांगें:

किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी खाद मिले, स्मार्ट मीटर बिल में सुधार हो और बिजली कटौती बंद हो। सिवनी-बालाघाट और सिवनी-छिंदवाड़ा सड़कों की मरम्मत के बाद ही टोल वसूला जाए।

जिले में बढ़ते अपराध, सूखा नशा, जुआ व अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई हो और नलों से आ रहे गंदे पानी को फ़िल्टर कर शुद्ध पेयजल दिया जाए। जनता पर बढ़ाए गए अत्यधिक कर वापस लिए जाएं।

यह भी पढ़े :-<कमलनाथ ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर छिंदवाड़ा की ट्रेन सुविधा सुधारने की मांग की/p>

 ज्ञापन में यह भी उल्लेख:

खाद की आपूर्ति असमय और सीमित। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली बिलों में लूट। ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती, जिससे फसलें प्रभावित। कानून व्यवस्था चरमराई, गुंडे बेलगाम। गंदे पानी से जलजनित रोगों का फैलाव। भ्रष्टाचार चरम पर, शासन मूकदर्शक।

[caption id="attachment_32631" align="alignnone" width="300"]"सिवनी में स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता" सिवनी में किसानों के हित में कांग्रेस का प्रदर्शन |[/caption]

 बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक अवस्थी, जेपीएस तिवारी, गीतासिंह ठाकुर, ललिता बघेल, ब्रजेश सिंह बघेल, विकास बघेल, हुकुमचंद सनोडिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर का पुतला भी जलाया गया।

 महत्वपूर्ण लिंक:  कृषि योजनाओं की जानकारी हेतु लॉगिन करें - kisan.mp.gov.in

मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी – बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और शिकायत पंजीकरण https://www.mpez.co.in/portal/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें