Tue, 20 Oct 2026 | 10:04:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

वोट चोरी’ का आरोप है तो प्रमाण दीजिए, सिर्फ राजनीतिक शोर नहीं : मीना बिसेन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 28, 2026 08:18 pm / Post views : 98

वोट चोरी’ का आरोप है तो प्रमाण दीजिए, सिर्फ राजनीतिक शोर नहीं : मीना बिसेन
शेयर करें:

मीना बिसेन का राहुल गांधी पर पलटवार, ‘वोट चोरी’ का प्रमाण दें

Seoni, 28 September 2026 सिवनी यशो:- कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, एस आई आर और मतदाता सूची को लेकर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने तीखा पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाने के लिए भाषण नहीं, प्रमाण चाहिए। 26 सितंबर को चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि एस आई आर से जुड़े निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं।
श्रीमती बिसेन ने कहा, “अब राहुल गांधी और कांग्रेस को बताना चाहिए कि चुनाव आयोग के इस स्पष्ट बयान के बाद भी उनके आरोपों का आधार क्या है? यदि उनके पास कोई ठोस प्रमाण है तो उसे देश के सामने रखें। लोकतंत्र में आरोप लगाने से बड़ा काम आरोप को प्रमाणित करना है।”

‘वोट चोरी’ हुई है तो चोरी का हिसाब भी बताइए

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार ‘वोट चोरी’ की बात करते हैं। ऐसे में जनता का सीधा सवाल है—
कौन-सा वोट चोरी हुआ?
किस बूथ से हुआ?
कितने वोट प्रभावित हुए?
और किस चुनाव परिणाम को उससे बदला गया?
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास बूथवार, मतदाता सूचीवार और प्रमाणित तथ्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए। केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाने से जनता का जनादेश नहीं बदलता।

एस आई आर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी सामने है

श्रीमती बिसेन ने कहा कि 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में SIR को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला देते हुए चुनाव आयोग के एसआई आर अभ्यास को वैधानिक आधार वाला माना। न्यायालय ने यह भी माना कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “जब न्यायपालिका का निर्णय सामने है और चुनाव आयोग अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुका है, तब कांग्रेस को राजनीतिक आरोपों के बजाय तथ्य और कानूनी आधार के साथ जनता के सामने आना चाहिए।”

हर बार हार के बाद नई वजह?

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब जनादेश पक्ष में हो तो वही चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की जीत होती है और जब परिणाम मनमाफिक न आए तो ईव्हीएम, चुनाव आयोग और अब मतदाता सूची पर सवाल उठने लगते हैं।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में जीत का श्रेय जनता को देना और हार की जिम्मेदारी किसी संवैधानिक संस्था पर डाल देना—यह दोहरा मापदंड नहीं चल सकता।”
उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि यदि चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर आपत्ति है तो संवैधानिक और न्यायिक रास्ता खुला है। प्रमाण के साथ चुनौती दीजिए, लेकिन प्रमाण के बिना जनता के मन में संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना उचित नहीं है।
मीना बिसेन ने राहुल गांधी से कहा—
“राहुल गांधी जी, ‘वोट चोरी’ का नारा लगाने से पहले चोरी हुए वोट का हिसाब दीजिए। बूथ बताइए, संख्या बताइए, प्रमाण दीजिए और यह बताइए कि उससे कौन-सा परिणाम बदला। अगर प्रमाण है तो देश आपके साथ तथ्य देखेगा, अगर प्रमाण नहीं है तो केवल राजनीतिक आरोपों से संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।”
श्रीमती बिसेन ने कहा कि चुनाव जनता के बीच काम, नीति, संगठन और जनविश्वास के आधार पर जीते जाते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर नहीं।
“जनता को शोर नहीं, सच चाहिए। आरोप नहीं, प्रमाण चाहिए। और लोकतंत्र में अंतिम फैसला किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का नहीं, जनता के जनादेश का होता है।”
यह भी पढ़े:- 
तेज आंधी-बारिश से मक्के की फसल धराशायी, किसानों ने मांगा निष्पक्ष सर्वे और राहत आदेगांव छात्रावास में कलेक्टर ने छात्राओं से पूछे सवाल, कॉपी जांच में लापरवाही पर जताई नाराजगी मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 30 सितंबर को तेज हवा-तूफान और बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों पर दोहरी मार https://rahulgandhi.in/awaazbharatki/votechori?lang=hi

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें