सिवनीमध्यप्रदेश

आदेगांव छात्रावास में कलेक्टर ने छात्राओं से पूछे सवाल, कॉपी जांच में लापरवाही पर जताई नाराजगी

गणित, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी की परखी समझ; कमजोर विषयों के लिए रेमेडियल कक्षाएं लगाने के निर्देश

आदेगांव छात्रावास में कलेक्टर नेहा मीना ने परखी पढ़ाई, लापरवाही पर नोटिस

Seoni, 26 September 2026
सिवनी यशो:- आदेगांव स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास एवं आश्रम शाला का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने छात्राओं के बीच बैठकर न केवल पढ़ाई का स्तर परखा, बल्कि छात्रावास में मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से गणित, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी विषयों के सामान्य प्रश्न पूछे और उनके जवाबों के माध्यम से विषयवार समझ एवं शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया।

कलेक्टर ने छात्राओं से सहज संवाद करते हुए यह भी पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं। छात्राओं ने अपने-अपने लक्ष्य बताए। कलेक्टर ने उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कमजोर विषयों में छात्राओं की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने के लिए रेमेडियल कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए।

आदेगांव छात्रावास में छात्राओं से पढ़ाई को लेकर संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना
आदेगांव स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास एवं आश्रम शाला के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना।

छात्राओं के साथ बैठकर किया भोजन, सुविधाओं की ली जानकारी

कलेक्टर ने छात्रावास में छात्राओं के रहने, भोजन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

छात्रावास में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर जाली लगाने तथा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को छात्रावास में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना सुनिश्चित किया जाए।

आदेगांव छात्रावास में छात्राओं से पढ़ाई को लेकर संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना
आदेगांव स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास एवं आश्रम शाला के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से संवाद करतीं कलेक्टर नेहा मीना।

कॉपी जांच में लापरवाही पर कलेक्टर नाराज, नोटिस के निर्देश

निरीक्षण के दौरान छात्राओं की अभ्यास पुस्तिकाओं की नियमित जांच नहीं होने की बात सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इस मामले में प्राचार्य, संबंधित जनशिक्षक एवं बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रत्येक सप्ताह छात्राओं की कॉपियों की जांच सुनिश्चित करने के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कक्षा संचालन पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रगति पर नियमित निगरानी भी जरूरी है।

मैदानी अमले को नियमित निरीक्षण के निर्देश

कलेक्टर ने निरीक्षण पंजी का अवलोकन करते हुए मैदानी अमले और संबंधित अधिकारियों को शैक्षणिक संस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

कान्हीवाड़ा में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस के दौरान शॉर्ट सर्किट, 35 घरों के टीवी-पंखे-कूलर जले

फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन, बोले- संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार और प्रशासन

तेज हवा-तूफान और बारिश से मक्का फसल तबाह, किसानों पर दोहरी मार

छोटे कारोबार को मिला बड़ा सहारा, पीएम स्वनिधि से विशाल निखारे के सपनों को मिली रफ्तार

https://dprcg.gov.in/post/1720089775/दुर्ग-स्कूल-निरीक्षण-पर-पहुंची-कलेक्टर-दिखी-टीचर-की-भूमिका-में-विद्यार्थियों-से-पूछे-सवाल

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!