Mon, 19 Oct 2026 | 07:17:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया अमृत वर्षा का श्रवण, शंकराचार्य स्तंभ स्थल का लिया जायजा

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 30, 2026 09:32 pm / Post views : 186

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया अमृत वर्षा का श्रवण, शंकराचार्य स्तंभ स्थल का लिया जायजा
शेयर करें:

Seoni 30 January 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शुक्रवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता के साथ नगर विकास से जुड़े कार्यों का भी निरीक्षण किया। विधायक ने पहले सुखद सत्संग अमृत वर्षा का श्रवण किया, इसके पश्चात प्रस्तावित शंकराचार्य स्तंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की।

[caption id="attachment_40963" align="aligncenter" width="300"]MLA Dinesh Rai Munmun attending Amrit Varsha satsang in Seoni Madhya Pradesh ग्राम बडझिर (मोहगांव) में आयोजित अमृत वर्षा सत्संग के दौरान पूज्य गुरुदेव असंगदेव प्रभु साहिब से आशीर्वाद प्राप्त करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption]

राष्ट्रीय संत असंगदेव प्रभु साहिब के सानिध्य में सत्संग

ग्राम बडझिर (मोहगांव) में पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत श्री श्री असंगदेव प्रभु साहिब जी के पावन सानिध्य में आयोजित सुखद सत्संग अमृत कथा में विधायक श्री मुनमुन ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य गुरुदेव का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ पूज्य प्रभुजी के श्रीमुख से प्रवाहित ज्ञानगंगा रूपी प्रवचनों का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिष्य मंडल एवं श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

[caption id="attachment_40962" align="aligncenter" width="300"]MLA Dinesh Rai Munmun attending Amrit Varsha satsang in Seoni Madhya Pradesh ग्राम बडझिर (मोहगांव) में आयोजित अमृत वर्षा सत्संग के दौरान पूज्य गुरुदेव असंगदेव प्रभु साहिब से आशीर्वाद प्राप्त करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।[/caption]

छिंदवाड़ा चौक पहुंचकर शंकराचार्य स्तंभ स्थल का निरीक्षण

धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन सीधे सिवनी नगर के छिंदवाड़ा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित शंकराचार्य स्तंभ स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नगर पालिका एवं एमपीआरडीसी (MPRDC) के अधिकारियों से डिजाइन, संरचना एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

https://askfilo.com/user-question-answers-smart-solutions/aadi-shnkraacaary-kaa-smaadhi-sthl-3435333138333137

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें