मंडलामध्यप्रदेश

जीवन बचाना सर्वोपरि, नियम पालन अनिवार्य : पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे

हर जान की कीमत है अनमोल, हेलमेट व सीट बेल्ट को आदत बनाने पर जोर

Mandla 05 January 2026

मंडला यशो:- सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करना, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी और व्यवहारिक उपायों पर चर्चा करना था।

बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित एनएचएआई, एमपीआरडीसी, परिवहन एवं यातायात विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हेलमेट और सीट बेल्ट को आदत बनाएं

न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जीवन अमूल्य है और उसकी रक्षा करना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है, जो अत्यंत चिंताजनक है। इसे रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि दो-पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो तथा चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।

ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने बताया कि-

सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में ओवर स्पीड, गलत ड्राइविंग तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करना शामिल है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि –

सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है, जो गंभीर चेतावनी है।

सरकारी कर्मचारियों से लेकर विद्यार्थियों तक नियमों की सख्ती

उन्होंने निर्देश दिए कि जिला,

तहसील,

विकासखंड एवं ग्राम स्तर के सभी शासकीय अधिकारी-

कर्मचारी हेलमेट पहनकर ही कार्यालय आएं, अन्यथा उन्हें परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

स्कूल और कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जाए।

इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट दो-पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न देने

तथा दो-पहिया वाहन विक्रेताओं को वाहन बिक्री के समय हेलमेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य जारी

बैठक में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिले में चिन्हित किए गए सड़क दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी दी तथा वहां किए जा रहे सुधार कार्यों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि-

पुलिस, परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा वाहनों की फिटनेस,

बीमा एवं ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग,

अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से चालानी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने की अपील

न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने मीडिया,

प्रशासन और आम नागरिकों से अपील की कि रैली,

जागरूकता अभियान और शिक्षा के माध्यम से सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए,

ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और हर नागरिक सुरक्षित यातायात संस्कृति अपनाए।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!