Mon, 19 Oct 2026 | 09:20:14 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल

सिवनी में नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय खोलने की मांग, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शून्यकाल में उठाई आवाज

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2025 11:51 am / Post views : 1185

सिवनी में नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय खोलने की मांग, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शून्यकाल में उठाई आवाज
शेयर करें:

Seoni 7 August 2025
सिवनी यशो:- विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान केवलारी विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी एवं बालाघाट जिलों के लिए पृथक नगर एवं ग्राम निवेश (T&CP) कार्यालय सिवनी जिला मुख्यालय में प्रारंभ करने की जोरदार मांग की।

यह भी पढ़ें:- विधानसभा में उठे सवाल: क्या विधानसभा प्रश्न की गोपनीयता भंग करना अपराध नहीं?/p>

श्री मुनमुन ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिलों के लिए नगर एवं ग्राम निवेश का कार्यालय छिंदवाड़ा में स्थित है।

इससे सिवनी और बालाघाट के नागरिकों को बार-बार लंबी दूरी तय कर छिंदवाड़ा जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की भारी बर्बादी होती है।

चार जिलों का कार्य एक कार्यालय से – देरी और दिक्कत

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा स्थित कार्यालय पर चार जिलों का कार्यभार होने से कार्यों में देरी स्वाभाविक है।

आम जनता के कार्य समय पर नहीं हो पाते, जिससे उन्हें विलंब, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

सिवनी – आदर्श स्थान, मध्य में स्थित

विधायक मुनमुन ने सिवनी की भौगोलिक स्थिति को उपयुक्त बताते हुए कहा कि यह जिला जबलपुर-नागपुर मार्ग के मध्य में स्थित है, और यहाँ सुव्यवस्थित रूप से नया T&CP कार्यालय संचालित किया जा सकता है।

इससे न केवल कार्यप्रणाली में गति आएगी बल्कि नागरिकों को राहत भी मिलेगी।

विधानसभा में की स्पष्ट मांग

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सदन में आग्रह करते हुए कहा कि "सिवनी जिला मुख्यालय में सिवनी एवं बालाघाट जिलों के लिए पृथक नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।"

यह कदम दोनों जिलों के नागरिकों के लिए प्रशासनिक सुविधा, पारदर्शिता और विकास गति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें