Wed, 21 Oct 2026 | 05:25:02 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

माँ नर्मदा महाआरती एवं सेवा कार्य कर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 26, 2025 10:21 pm / Post views : 277

माँ नर्मदा महाआरती एवं सेवा कार्य कर मुख्यमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना
शेयर करें:

मंडला भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन

Mandla 26 March 2025 मंडला यशो:- -मंडला जिले के समस्त भारतीय जनता पार्टी के मंडलों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडला नगर में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर में संचालित दीनदयाल रसोई में दीन बंधुओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने सहभोज कर जनसेवार्थ दीनदयाल रसोई में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। तत्पश्चात सेवा भारती बैगा छात्रावास आश्रम में छात्रों को फल वितरण किया गया,जिला अध्यक्ष ,सहित नगर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काट कर मिठाई बांटी तथा आतिशबाजी की। मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के यशस्वी जीवन की मंगल कामना को लेकर माहिष्मती घाट मंडला में मां नर्मदा जी भव्य महाआरती की गई,जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे । इस अवसर पर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि हम सभी ने मां नर्मदा जी की महाआरती, पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए मां नर्मदा जी से प्रार्थना की है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़े एवं जन कल्याण लोक कल्याण के पथ पर कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के मिशन में निरंतर आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ यादव जी के नेतृत्व प्रदेश वासियों को निरंतर प्रगति का मार्ग मिल रहा है।मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर मंडला जिले में सेवा कार्य सहित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किए गए जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  संजय कुशराम नगर पालिका अध्यक्ष  विनोद कछवाहा नगर अध्यक्ष रानू राजपूत भाजपा पदाधिकारी महिला मोर्चा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। विकास का मार्ग कठिनाइयों के कंकरीले पथ से ही होकर जाता है -प्रज्ञानानंद जी महाराज

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष