Wed, 21 Oct 2026 | 10:58:00 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

केवलारी के प्रदीप राय बने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, सिवनी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 27, 2026 11:30 pm / Post views : 381

केवलारी के प्रदीप राय बने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, सिवनी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक संदेश
शेयर करें:

प्रदीप राय किसान मोर्चा सिवनी जिलाध्यक्ष बने | भाजपा संगठन का बड़ा फैसला

Seoni 27 April 2026 सिवनी यशो: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में सिवनी जिले के लिए किसान मोर्चा जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक मोर्चे की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वासपात्र प्रदीप राय को सौंपते हुए उन्हें किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़े :- सिवनी में बीएसएनएल कवरेज और 5G सुविधा की माँग: प्रदीप राय ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
संगठनात्मक संकेत: केवलारी जैसे समृद्ध कृषक क्षेत्र से नेतृत्व चयन को भाजपा की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदीप राय केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कुचीबड़ा के प्रतिष्ठित राय परिवार से संबंध रखते हैं। क्षेत्र में मालगुजार पृष्ठभूमि के कारण उनके परिवार का लंबे समय से प्रभाव रहा है, वहीं स्वयं प्रदीप राय का भी क्षेत्र में मजबूत जनाधार और राजनीतिक वर्चस्व माना जाता है। यह भी पढ़े :- कलचुरी महासभा में प्रदीप राय संभागीय अध्यक्ष मनोनीत विशेष रूप से समृद्ध किसानों वाले केवलारी क्षेत्र से किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने को भाजपा की ग्रामीण और किसान राजनीति को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदीप राय की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

“किसानों के हित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी। भाजपा की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना मेरा लक्ष्य रहेगा।” — प्रदीप राय
नियुक्ति के बाद प्रदीप राय ने प्रदेश नेतृत्व, किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के व्यापक कल्याण के माध्यम से संगठन को और मजबूत करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

(यह समाचार संगठनात्मक जानकारी एवं आधिकारिक घोषणाओं पर आधारित है)

https://www.facebook.com/share/p/14aBohLagTv/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष