खेलटेक्नोलॉजीराजनीतिसिवनी

सिवनी में बीएसएनएल कवरेज और 5G सुविधा की माँग: प्रदीप राय ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात

सिवनी भाजपा उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने नई दिल्ली में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर झोतेश्वर चातुर्मास का निमंत्रण दिया और जिले में बीएसएनएल नेटवर्क व 5G सुविधा विस्तार की माँग रखी।

नई दिल्ली / Seoni 30 July 2025

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी सिवनी के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिंधिया समर्थक नेता प्रदीप राय ने बुधवार को नई दिल्ली में संचार मंत्रालय स्थित कार्यालय में केंद्रीय संचार मंत्री महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से सौजन्य भेंट की।

यह भी पढ़ें:-चातुर्मास्य अनुष्ठान परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में आयोजित

इस अवसर पर श्री राय ने परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर (मध्यप्रदेश) में पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

प्रदीप राय द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया को झोतेश्वर चातुर्मास का निमंत्रण
नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से मुलाकात करते हुए भाजपा नेता प्रदीप राय

इसके साथ ही उन्होंने सिवनी जिले विशेषतः ग्रामीण अंचलों में बीएसएनएल नेटवर्क की कमजोर स्थिति और इंटरनेट सेवाओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए मंत्री सिंधिया से अनुरोध किया कि बीएसएनएल के नेटवर्क कवरेज का विस्तार किया जाए एवं जिले में 5G सेवाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए विभागीय दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।

यह भी पढ़ें:-भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने पूज्य शंकराचार्य सदानंदन जी महाराज से लिया आशीर्वाद

श्री राय ने बताया कि दूरस्थ अंचलों में विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को नेटवर्क की कमी के कारण शैक्षणिक, आर्थिक और तकनीकी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। यदि 5G सेवाएँ शीघ्र प्रारंभ होती हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल भारत की मुख्यधारा से जोड़ने में बड़ी सहायता होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!