Mon, 19 Oct 2026 | 09:36:05 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य

“लगाओ कलेक्टर को फोन!”: SDM पर भड़के विधायक रजनीश, बोले—कलेक्टर से बात करने में डरते हैं SDM

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Apr 30, 2026 11:53 pm / Post views : 311

“लगाओ कलेक्टर को फोन!”: SDM पर भड़के विधायक रजनीश, बोले—कलेक्टर से बात करने में डरते हैं SDM
शेयर करें:

 विधायक ने फेसबुक पर लिखा

“कांग्रेस के आव्हान पर गेहूं खरीदी में आ रही रुकावट के विरोध में रैली निकालकर SDM को ज्ञापन सौंपा गया। यदि अतिशीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।” दिनांक 30 अप्रैल 2026 को केवलारी में विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चांदनी चौक से रैली निकालकर SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीदी की प्रक्रिया अत्यंत खराब है, सर्वर बंद है और स्लॉट बुकिंग नहीं हो रही है। पिछले 15 दिनों से किसान अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं और आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि “SDM कलेक्टर से बात नहीं कर रहे, कलेक्टर सरकार से बात नहीं कर रही”, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने अहरबाड़ा और सुन्हेरा खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

केवलारी विधायक SDM विवाद - लगाओ कलेक्टर को फोन”: सिवनी में विधायक- SDM में तीखी बहस, VIDEO वायरल

Seoni 30 April 2026 सिवनी यशो:- जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को केवलारी में बड़ा प्रशासनिक बवाल सामने आया। केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह किसानों के साथ SDM कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई।

 “लगाओ कलेक्टर को फोन” — बार-बार दोहराते रहे विधायक

विवाद उस समय बढ़ गया जब विधायक गुस्से में लगातार SDM से कहते रहे — “लगाओ कलेक्टर को फोन… लगाओ कलेक्टर को फोन!”। उन्होंने आरोप लगाया कि SDM कलेक्टर से बात करने में डरते हैं और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यह भी पढ़े :- केवलारी छींदा मुख्य सड़क बनेगी नए सिरे से, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयास रंग लाए [caption id="attachment_44981" align="alignright" width="150"]केवलारी विधायक SDM विवाद - विधायक रजनीश हरवंश सिंह SDM से गेहूं खरीदी को लेकर बहस करते हुए केवलारी विधायक SDM विवाद - किसानों के मुद्दे पर विधायक रजनीश खरीदी केंद्रों पर[/caption]

पोर्टल फेल, पंजीयन ठप — किसान परेशान

विधायक ने बताया कि खरीदी केंद्रों पर पोर्टल सही से काम नहीं कर रहे हैं, गलत एंट्री हो रही है और किसानों का पंजीयन कई दिनों से बंद है। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब सर्वर बंद रहा, तो क्या उतने दिन अतिरिक्त पंजीयन का समय दिया जाएगा?”

 “कलर डेमेज” के नाम पर गेहूं रिजेक्ट

विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों के गेहूं को “कलर डेमेज” बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है, जबकि गुणवत्ता सही है। उन्होंने कहा कि गेहूं से रोटियां बन रही हैं और अंकुरण भी हो रहा है, इसके बावजूद खरीदी नहीं की जा रही। यह भी पढ़े :- 07 मई को चक्काजाम: गेहूँ खरीदी के नाम पर किसानों से छल-विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का मोहन सरकार पर हमला

 “सरकार खरीद से बच रही” — विधायक का आरोप

विधायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपना गेहूं व्यापारियों को कम कीमत पर बेचें। [caption id="attachment_44980" align="alignleft" width="150"] केवलारी विधायक SDM विवाद -[/caption]

 कई समितियों का अनाज रिजेक्ट

केवलारी, अर्जुनझिर, सुरेखा और सुनेहरा सहित कई समितियों का गेहूं रिजेक्ट किया गया। वहीं देवगांव पिपरिया, साडिया, धनासरी और गाड़ाघाट से आए ट्रकों को वेयरहाउस में रखने से भी मना कर दिया गया, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 SDM कार्यालय में गरमाया माहौल

विधायक और SDM के बीच तीखी बहस के दौरान माहौल पूरी तरह गर्म हो गया। विधायक ने अधिकारियों की सफाई को “कुतर्क” बताते हुए खारिज कर दिया, वहीं किसान भी आक्रोशित नजर आए। [caption id="attachment_44982" align="aligncenter" width="150"]केवलारी विधायक SDM विवाद - विधायक रजनीश हरवंश सिंह SDM से गेहूं खरीदी को लेकर बहस करते हुए केवलारी विधायक SDM विवाद - किसानों के मुद्दे पर विधायक रजनीश खरीदी केंद्रों पर[/caption]

 पहले धान सड़ा, अब गेहूं रिजेक्ट

विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि जिले में पहले वेयरहाउस में धान सड़ने की घटनाएं सामने आई थीं और अब सही गुणवत्ता वाले गेहूं को भी रिजेक्ट किया जा रहा है।

 कृषि वैज्ञानिकों से जांच की मांग

उन्होंने मांग की कि यदि गेहूं की गुणवत्ता पर संदेह है, तो कृषि वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराई जाए।

 7 मई को चक्काजाम की चेतावनी

विधायक ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो 07 मई को हजारों किसानों के साथ सिवनी में चक्काजाम किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष करेंगे।

 विधायक की प्रमुख मांगें

  • समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए
  • सर्वर समस्या का तत्काल समाधान हो
  • सोसाइटियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराया जाए
  • खरीदी केंद्रों पर छाया और पेयजल की व्यवस्था हो
https://www.facebook.com/share/v/19iXV1MWi4/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें