धर्मसिवनी
Trending

चातुर्मास्य अनुष्ठान परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में आयोजित

गीता पराभक्ति मंडल सिवनी द्वारा पूज्य शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का पादुका पूजन

Seoni 22 July 2025

सिवनी यशो :- गीता पराभक्ति मंडल सिवनी के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का एक बड़ा दल श्रावण कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी को चातुर्मास अनुष्ठान में भाग लेने झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम पहुँचा। इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी का भव्य पादुका पूजन संपन्न हुआ।

इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन द्वीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के पावन स्मृति स्थलों का दर्शन लाभ प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संतवृंद – ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी, दंडी स्वामी जी, श्री सुबुद्धानंद जी, पीठ पंडित श्री रविशंकर शास्त्री जी आदि के दिव्य सान्निध्य एवं सत्संग का सौभाग्य मिला।

धार्मिक अनुष्ठान में वेदांत दर्शन, वाल्मीकि रामायण प्रसंग, वेद-पुराण कथा श्रवण, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम पाठ, तथा सामूहिक धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में पूज्य शंकराचार्य जी का पादुका पूजन, पगड़ी, सप्त ऋतुफल, तथा अभिनंदन-पत्र समर्पित किया गया। संचालन ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानंद जी की सहमति से हुआ, जिसमें सिवनी ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष पं. ओमप्रकाश तिवारी ने माल्यार्पण एवं अभिनंदन किया।

विशेष रूप से गीता मनीषी ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी का भी आत्मीय अभिनंदन, पादुका पूजन और सम्मान गीता पराभक्ति मंडल की ओर से किया गया। श्रीमती हेमलता तिवारी ने इस अवसर पर अभिनंदन-पत्र का वाचन किया।

पूरे कार्यक्रम में परमहंसी गंगा आश्रम के संतों ने सिवनी की गुरुभूमि से आए श्रद्धालुओं के प्रति आत्मीयता एवं प्रसन्नता प्रकट की। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस पुण्य यात्रा को सफल एवं स्मरणीय बना गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!