छिंदवाड़ामनोरंजन

70 वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में

देश के ख्याति लब्ध कवि होंगे शामिल
सुगम मानस मंडल ने सभी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में किया है आमंत्रित और होलीकोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की: रमेश पोफली

Chhindwara 09 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- सुगम मानस मंडल की ओर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी होलीकोत्सव ”धुरेंडीÓÓ के सुअवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पोला ग्राउंड दशहरा मैदान पर दिनांक 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को सायं 7.30 बजे आयोजित किया गया । इस सम्मेलन हेतु सभी काव्य प्रेमी बंधुओं, मातृशक्ति, युवा साथियों सहित बच्चों को भी आग्रह पूर्वक आमंत्रित किया गया है । मण्डल के द्वारा सभी नगरवासियों सहित जिलेवासियों को होलीकोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की है । स्मरण रहे यह कवि सम्मेलन का 70 वॉ वर्ष है । कार्यक्रम के संयोजक रमेश पोफली अधिवक्ता ने अपनी विज्ञप्ति में आगे बताया कि कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि छिंदवाड़ा जिले के जिलाध्यक्ष श्री शीलेन्द्र सिंह जी उपस्थित रहेंगे

। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय  करेंगे । मंडल के अध्यक्ष निरपत सिंह टेखरे, घनश्याम कर्मवीर, हरनाम सिंह भट्टी कृपाशंकर राय सहित मंडल के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सफल बनाने की प्रार्थना की है । इस वर्ष कवि सम्मेलन में  सुरेंद्र दुबे भिलाई छत्तीसगढ़ (हास्य व्यंग्य), शशिकांत यादव देवास म.प्र.,  मंजर भोपाली भोपाल म.प्र.,  सांड नरसिंहपुरी नरसिंहपुर म.प्र., विकास बोखल बाराबंकी उ.प्र., सुश्री रूचि चतुर्वेदी आगरा उ.प्र. एवं सुश्री श्रद्धा शौर्य नागपुर महाराष्ट्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर अपनी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं के माध्यम से हसायेंगे, गुदगुदायेंगे ।

सहकारी केन्द्रीय बैंक ने 0 प्रतिशत ब्याज पर किसानों 715 करोड़ वितरित किया कृषि ऋण

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button