व्यापारसिवनी

सहकारी केन्द्रीय बैंक ने 0 प्रतिशत ब्याज पर किसानों 715 करोड़ वितरित किया कृषि ऋण

Seoni 08 March 2025
सिवनी यशो :- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सिवनी द्वारा खरीफ एवं रबी सीजन में 0 प्रतिशत ब्याज दर पर राशि रु 715 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया गया। बैंक का कालातीत ऋण राशि रू 266 करोड़ है, यह ऋण बैंक से वित्तपोषित 57 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा किया गया। बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा विगत दिवसों में 16 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों एवं 57 समितियों के समिति प्रबंधकों की ऋण वसूली की समीक्षा की गयी ।

जिसमें शाखा बंडोल, छपारा, कान्हीवाड़ा की वसूली गत वर्ष से कम पाये जाने पर उन्हें 3-4 दिवसों में अंतर की वसूली करने के निर्देश दिये गये। अन्य शाखाओं को 15 मार्च 2025 तक 45त्न और 31 मार्च 2025 तक 50त्न वसूली लक्ष्य करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि राजस्व अधिकारियों से संपर्क कर कालातीत बड़े बकायादारों के प्रकरण दर्ज करें। जिले में सर्वाधिक वसूली शाखा लखनादौन, कुरई और धारना की रही। इसी प्रकार समितियों में सर्वाधिक वसूली समिति खामी, धारना, माहबर्रा, लखनादौन ओर कुरई की रही। बैंक द्वारा समस्त समिति, शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि वे निरंतर ऋणी कृषकों से संपर्क कर खरीफ की डयू डेट के पूर्व वसूली राशि जमा कराये जिससे किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण पर शासन की योजना अनुसार 0त्न ब्याज का लाभ प्राप्त हो सकें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!