तेंदुए के हमले से महिला की मौत,जानकारी मिलते ही वन अमला पहुँचा घटना स्थल
क्षेत्र में हिंसक वन्य प्राणियों के आतंक से दहशत
Chhindwara 19 July 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा के पश्चिम वन परिक्षेत्र परासिया के भोकई गांव में वन्यजीवों का आतंक बढ़ते जा रहा है, तेंदुए ने एक 45 वर्षीय चंपी बाई पति रामायण ढाकरिया पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला अपने पशुओं के लिये चारा लेने जंगल से लगे हुये खेत गयी थी । इसके कुछ दिन पूर्व भोकई ग्राम के समीप जमुनिया पठार के किसानों की बकरी को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था ।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में अलका भूरिया वन परिक्षेत्र अधिकारी परासिया ने जानकारी देते हुये बताया कि बीती रात सूचना मिली कि भोकई बीट के कक्ष क्रमांक 734 में तेंदुए के हमले से एक महिला की मृत्यु हो गई है। सूचना प्राप्त होने पर वन अमला थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे। जहाँ पाया गया कि महिला का शव पेट के बल पड़ा था और उसके सिर, चेहरे तथा जबड़े पर तेंदुए ने गहरे घाव कर दिये है।
मृतका के पति रामायण ने बताया कि चंपी बाई पशुओं के लिये चारा लेने जंगल गयी हुई थी परंतु शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो खोजबीन प्रारंभ की गयी जंंगल के पास एक खेत में चंपा बाई का शव मिला। जिसकी सूचना वन अमले को दी गयी ।
वन विभाग की कार्रवाई
वन विभाग की टीम ने घटना स्थल से वन्यप्राणी के हमले से संबंधित साक्ष्यों जुटाया गया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है । गुरूवार को मृतिका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने अंतिम संस्कार किया । विभागीय नियमों के अनुसार मृतिका के परिजनों को 8 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।





