सिवनीमध्यप्रदेश

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बरघाट एवं केवलारी की बैठक 3 सितंबर को

नवीन कार्यकारिणी के गठन से लेकर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्टूडेंट पिकअप कार्ड पर होगी चर्चा

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बरघाट-केवलारी की बैठक 3 सितंबर को, सुरक्षा और पिकअप कार्ड पर होगी चर्चा

Seoni 02 September 2026
सिवनी यशो:- प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिवनी जिला कार्यकारिणी द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार बरघाट एवं केवलारी विकासखंड के समस्त निजी स्कूल संचालकों की बैठक 3 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। जिला कार्यकारिणी की उपस्थिति में होने वाली इन बैठकों में निजी स्कूलों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से विकासखंड स्तरीय नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार, जिला कार्यकारिणी के लिए नामों के चयन, स्कूल संचालकों के प्रशिक्षण, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए मानक निर्धारण तथा पालकों के लिए स्टूडेंट पिकअप कार्ड की व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

बरघाट में सुबह, केवलारी में दोपहर को बैठक

बरघाट विकासखंड के निजी स्कूल संचालकों की बैठक प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित होगी।

वहीं, केवलारी विकासखंड के निजी स्कूल संचालकों की बैठक दोपहर 1 बजे स्थानीय बघेल मंगल भवन में रखी गई है।

संगठन के जिला मीडिया प्रभारी शुभम सोनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत ने बरघाट एवं केवलारी विकासखंड के सभी निजी स्कूल संचालकों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठनात्मक एवं शैक्षणिक विषयों पर होने वाली चर्चा में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े :-

पीजी कॉलेज घेराव पर गरमाई सियासत, एनएसयूआई का हल्लाबोल

“स्वर्ग कहीं और नहीं, वन सेवा में ही पा लिया” 39 साल बाद गोपाल सिंह ने ली सेवानिवृत्ति

सिवनी में 96% बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’, 1410 बूथों पर PM मोदी का 137वां एपिसोड

अब काम तलाशना और श्रमिक खोजना हुआ आसान, डिजिटल लेबर चौक से एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे श्रमिक-नियोजक

https://privateschoolassociation.org/lander?oref=https%3A%2F%2Fwww.google.com%2F

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button