मध्यप्रदेशसिवनी

रेलवे की खतरनाक इंजीनियरिंग, आमजनता की जान खतरे में

Seoni 04 July 2025
सिवनी यशो:- रेलवे की इंजीनियरिंग दुर्घटना को सीधा निमंत्रण है, जिसने आमजनता की जान जोखिम में डाल दी है और बारिश के समय कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाये तो इससे इंकार नहीं कियाजा सकता । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा नैनपुर से नागपुर तक पिछले वर्षो में गेज परिवर्तन कार्य किया गया है इस दौरान जो अंडरब्रिज बनाये गये है वह जनता को सुविधा कम परेशानी अधिक प्रतीत हो रहे है । जरा सी बारिश में अंडरब्रिज तालाब में तबदील हो जाते है और रेलवे विभाग की इंजीनियरिंग को कटघरें में खड़ा करते है ।

यह भी पढ़ें :-  केवलारी में करंट से गाय की मौत, बड़ा हादसा टला

रेल विभाग के विकास की पोल खोलता ऐसा एक दृश्य जिले के केवलारी रेलवे स्टेशन के पास बिनैकी मार्ग अंडरब्रिज का है । जहां बारिश होते ही पुल के नीचे पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है, यहाँ यात्री हों या आमजन सभी को डरते डरते निकलना पड़ता है ।

केवलारी रेलवे स्टेशन के समीप बिनैकी रोड पर गेज परिवर्तन के दौरान निर्मित अंडरब्रिज लाखों खर्च कर चीफ इंजीनियर मनीष लावड़कर की देखरेख में निर्माण किया गया है जिसकी हालत ऐसी है कि मानो यात्रियों को अब बरसात में एयर ट्यूब या नाव लेकर निकलने की जरूरत है।

हैरानी की बात ये है कि केवलारी स्टेशन में पदस्थ रेलवे कर्मचारियों को इस समस्या से कोई सरोकार नहीं… ना शिकायत, ना समाधान…ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल है पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है आमजनों को जान जोखिम में डालकर इस ‘रेल्वे तालाबÓ को मजबूरी में पार करना पड़ता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!