छिंदवाड़ाधर्म

भव्यता और विशालता के साथ मनाया जाएगा रामजन्मोत्सव

हिंदू उत्सव समिति ने लिया निर्णय, भगवामय में होगा शहर, हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे , हिंदू उत्सव समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष गुरजीत सिंह बेदी ” शंटी ” का हुआ भव्य स्वागत !

Chhindwara 23 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- आगामी 6 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव धूमधाम के साथ भव्यता के साथ मनाने का निर्णय हिंदू उत्सव समिति ने लिया है । स्थानीय शांतिनाथ लॉन में हिंदू उत्सव समिति द्वारा राम जन्मोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था । जिसमें जनप्रतिनिधियों समेत शहर के धार्मिक , सामाजिक , राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया । सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और श्री राम जी के जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । हिंदू उत्सव समिति ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष गुरजीत सिंह बेदी का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए बैठक में उपस्थित तो से परिचय कराया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरजीत सिंह बेदी ने हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से मातृशक्ति से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पूरे परिवार के साथ इस राम जन्मोत्सव में भाग लेकर और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के जन्मोत्सव को अविस्मरणीय बनाए । इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक रमेश पोफली ने उपस्थित जनों से अपने ओजस्वी उद्बोधन से सनातन धर्म प्रेमियों को एकजुटता के साथ राम जन्मोत्सव के पर्व को संपूर्ण प्रदेश में नहीं देश में एक प्रकार से अयोध्या नगरी बनाते हुए संपन्न करने का आवाहन किया । उन्होंने छिंदवाड़ा शहर की परंपरा का निर्वहन करते युवाओं से आवाहन किया कि वह इस राम जन्मोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे ।

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने इस अवसर पर सनातन धर्म प्रेमियों से और हिंदू उत्सव समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रत्येक सनातन धर्म प्रेमी बंधुओ से राम जनमोत्सव के अवसर पर अपने घरों के साथ-साथ भव्यता के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया । हिंदू उत्सव समिति के वरिष्ठ गंगा तिवारी ने भी इस अवसर पर युवाओं को आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए छिंदवाड़ा के राम जन्मोत्सव को प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च बनाने का आवाहन किया । हिंदू उत्सव समिति के इस बैठक को कोषाध्यक्ष शिव मालवी संरक्षक हरिओम सोनी , दिवाकर सदारंग , कविता चौधरी ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन आनंद बक्शी ने किया । सौसर पर हिमाचल ठाकुर को प्रसार प्रभार एवं रोशन सिंह सिंगणापुरे , पोफली को सोशल मीडिया का प्रभार सोपा गया । बैठक में बड़ी संख्या में युवा शक्ति छिंदवाड़ा के प्रबुद्ध नागरिक गण धार्मिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण , बड़ी संख्या में महिला नेत्री उपस्थित थी । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन हिंदू उत्सव समिति के सचिव संतोष राय ने किया ।

विधायक दिनेश राय मुनमुन का सराहनीय प्रयास, नववर्ष पर निकलेगी एक रैली बनी सहमति

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!