केवलारी विधानसभा में हुआ रविशंकर पाल का आत्मीय अभिनंदन
केवलारी विधानसभा में रविशंकर पाल का आत्मीय स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क
Seoni, 19 August 2026
सिवनी / केवलारी यशो:- मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मोर्चों को अपने-अपने जिलों में जनसंवाद एवं जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत सिवनी जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविशंकर पाल ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा संगठन की गतिविधियों और कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की।

केवलारी विधानसभा के प्रवेश द्वार कान्हीवाड़ा मंडल के भोमा निवासी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक साहू के आवास पर रविशंकर पाल का पहुंचने पर श्री साहू एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात कान्हीवाड़ा विश्रामगृह में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री रमेश राय एवं मंडल अध्यक्ष इंद्र कुमार जघेला सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद केवलारी विधानसभा के विभिन्न मंडलों में भी जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता संवाद का क्रम जारी रहा। छुई में अनिल ठाकुर एवं मोनू साहू द्वारा स्वागत किया गया। वहीं पलारी, केवलारी एवं छिंद़ा में मंडल अध्यक्ष नीलेश ठाकुर, अनूप बघेल एवं अशोक बंदेवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रविशंकर पाल का आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चे की संगठनात्मक संरचना, आगामी गतिविधियों एवं संगठन के कार्य विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। जनसंवाद के माध्यम से कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
रविशंकर पाल के नेतृत्व में आयोजित इस जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता संवाद अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह सनोडिया, जिला सोशल मीडिया संयोजक विनोद रजक, जिला मंत्री पुरुषोत्तम साहू, घनश्याम गोस्वामी, पानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष राज साहू एवं संतोष बंदेवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन गूंजा संदेश—दुनिया को नहीं, ईश्वर को प्रसन्न करने की कोशिश करें
नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्यप्रदेश का दबदबा, छह नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां



