WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश में सेवा सुशासन और विकास के लिये दिनेश राय को जिताएँ – रविकिशन

 

सिवनी यशो:- बुधवार को भाजपा के प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन के समर्थन सिवनी नगर के मुख्य मार्गो से विशाल रोड शो निकाला गया । इस रोड शो में गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन एवं रामायण धारावाहिक के लक्ष्मण सुनील लहरी शामिल रहे जिन्होंने दिनेश राय मुनमुन को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की ।
बुधवार को दोपहर 02:00 बजे भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय मुनमुन द्वारा बारापत्थर स्थित बाहुबली लान विधानसभा चुनाव कार्यालय से फिल्म अभिनेता एवं गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन एवं प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण मे भगवान श्री राम जी के अनुज भ्राता लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों के साथ वाहन मे सवार होकर भारतीय जनता पार्टी के जयकारों से रोड शो आरंभ करते हुए नगर के कचहरी चौक, बड़ा मिशन स्कूल, गणेश चौक, छोटा मिशन स्कूल, जैन मंदिर, शुक्रवारी, नेहरू रोड, गिरजा कुंड, दुर्गा चौक, एल आई वी चौक, दादू मोहल्ला, ढीमरी मोहल्ला, मठ कन्या शाला, छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया, दादू धर्मशाला, शंकर मढिया, नगर पालिका चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बस स्टैण्ड, मालू पेट्रोल पंप, पोस्ट आफिस, जनपद, कचहरी चौक होते हुए पुन: बाहुबली लान पहुंचेगे। रोड शो मे दिनेश राय मुनमुन आमजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जगह -जगह रैली मे पुष्प वर्षा की गयी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मोर्चा पदाधिकारियों, समर्थकों एवं आमजनों की विशाल संख्या मे उपस्थिति रही।


करीब चार किलोमीटर लंबे रोड शो दौरान अभिनेताद्वय ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इनको 65 साल मिले थे गरीबी हटाने के लिए, लेकिन पूरे भारत में कांग्रेस के राज में गरीब और गरीब होता रहा। न इन्होंने गरीब का कल्याण किया, न अनुसूचित समाज का और न ही पिछड़ों का कल्याण किया। प्रदेश में 15 माह की सरकार में कितना भ्रष्टाचार हुआ ये भी किसी से छिपा नहीं है।

रोड शो के दौरान सांसद रविकिशन एवं सुनील लहरी ने दिनेश राय मुनमुन के समर्थन में चौक चौराहों में संक्षिप्त संबोधन में कहा कि दिनेश राय मुनमुन भाजपा के ऊर्जावान प्रत्याशी है शिव की पावन नगरी एवं जगद्गुरू शंकराचार्य जी की भूमि ने इन्हें हमेशा अपना आशीर्वाद दिया है इन्हें जिताकर भाजपा की ताकत बढ़ाये और भाजपा को जनसेवा करने में मदद करें । भारतीय जनता पार्टी अनेक जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरत मंदों को सहारा दे रही है इस पुण्य कार्य के आप सभी मतदाता हकदार है जिन्होंने भाजपा को वोट देकर सत्ता सौंपी है । सिवनी से भी दिनेश राय मुनमुन को भारी मतों से विजयी बनाये और प्रदेश सेवा सुशासन और विकास को सुनिश्चित करें ।
चुनावी रोड शो ऐतिहासिक था इस प्रकार का रोड शो पहले कभी नहीं हुआ । दिनेश मुनमुन के समर्थकों ने घरों से निकलकर जनता में संदेश दिया कि दिनेश राय मुनमुन की यह जीत बहुत बड़ी जीत होगी ।
भाजपा मीडिया विभाग ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला मुख्यालय में आयोजित रोड शो में इतनी बड़ी संख्या का उमडऩा स्पष्ट संकेत है कि सिवनी विधानसभा से भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त होना सुनिश्चित हो चुका है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!