हम और यह विश्व’ पुस्तक का विमोचन आज — जगदीप धनखड़, रीतेश्वर जी महाराज और RSS चिंतन के प्रखर सूत्र डॉ. मनमोहन वैद्य होंगे सहभागी
भारतीय दृष्टिकोण, सांस्कृतिक वैचारिकता और वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर आधारित यह पुस्तक सामाजिक, राष्ट्रीय और आर्थिक विमर्श को सरल भाषा में सामने लाती है; भोपाल के रविन्द्र भवन में होगा भव्य आयोज
भोपाल। सुरुचि प्रकाशन द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की महत्वपूर्ण पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ पुस्तक का विमोचन आज 21 नवम्बर 2025 को भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित किया जा रहा है। यह पुस्तक आधुनिक वैश्विक परिदृश्य में भारतीय दृष्टिकोण को सामाजिक, राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और आर्थिक संदर्भों में सरल, तार्किक और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:30 बजे चाय सत्र से होगा, इसके बाद 5 बजे से औपचारिक आयोजन शुरू होगा। इस अवसर पर पूज्य श्री रीतेश्वर जी महाराज (पीठाधीश्वर, श्री आनन्दम धाम आश्रम, वृंदावन-मथुरा) आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
‘हम और यह विश्व’ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विष्णु त्रिपाठी, समूह संपादक (दैनिक जागरण) अपने विचार प्रकट करेंगे।
सुरुचि प्रकाशन के अध्यक्ष राजीव तुली और
प्रबंध न्यासी रजनीश जिंदल द्वारा आयोजित इस समारोह में देशभर के बुद्धिजीवियों,
शिक्षाविदों,
साहित्यकारों,
सामाजिक कार्यकर्ताओं और
पुस्तक प्रेमियों की उपस्थिति अपेक्षित है।
आयोजन का उद्देश्य भारतीय समाज और संस्कृति की जड़ों को नए विमर्श के साथ आम पाठकों तक पहुंचाना है।
सुरुचि प्रकाशन का मानना है कि –
आज के दौर में राष्ट्रीय चेतना,
नीति-विचार और
सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित गंभीर साहित्य की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है,
और यह पुस्तक उस दिशा में एक सार्थक पहल है।
📚 यह आयोजन भारतीय दृष्टि को वैश्विक विमर्श की धारा में लाने का प्रयास है।
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1598464




One Comment