मध्यप्रदेशसिवनी

भोपाल में क़ाज़ी दिलशाद से मुलाकात, सिवनी सहित प्रदेश की दरगाहों के जिर्णोद्धार पर चर्चा

प्रधानमंत्री सूफ़ी संवाद अभियान समाज के लिए एक बड़ा अवसर - सूफ़ी मंज़ूर रज़ा क़ादरी

Seoni 09 September 2025

सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री सूफ़ी संवाद अभियान मध्यप्रदेश के संयोजक क़ाज़ी दिलशाद साहब से भोपाल में विशेष मुलाकात हुई। इस दौरान अभियान के सह-संयोजक सूफ़ी मंज़ूर रज़ा क़ादरी, शहबाज़ ख़ान साहब सहित कई सूफ़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं जिले से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

दरगाहों और वक़्फ संपत्तियों की स्थिति पर चर्चा

बैठक में प्रदेश सहित सिवनी जिले की दरगाहों, खानकाहों, मज़ारों और वक़्फ संपत्तियों की वर्तमान स्थिति पर जानकारी दी गई। बताया गया कि कई स्थानों पर वक़्फ माफ़ियाओं द्वारा अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं।

क़ाज़ी दिलशाद साहब ने कहा कि प्रदेश की रिपोर्ट जल्द प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाई जाएगी ताकि दरगाहों एवं खानकाहों का पुनः जिर्णोद्धार किया जा सके और वक़्फ संपत्तियों को कब्जे से मुक्त कराया जा सके।

राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ संवाद

इस मुद्दे पर हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष भी चर्चा हुई है।

तय किया गया है कि जिन दरगाह, खानकाह और मज़ारों का रजिस्ट्रेशन नहीं है,

उन्हें जल्द ही रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।

सूफ़ी समाज के लिए सुनहरा अवसर

सूफ़ी समाजिक कार्यकर्ता और अभियान के सह-संयोजक सूफ़ी मंज़ूर रज़ा क़ादरी ने कहा कि-

प्रधानमंत्री सूफ़ी संवाद अभियान समाज के लिए एक बड़ा अवसर है।

इस अभियान की सीधी मॉनिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री जी करते हैं।

https://navbharattimes.indiatimes.com/india/if-the-aim-is-not-to-connect-muslims-with-bjp-then-what-is-the-message-of-pm-modis-visit-to-the-sufi-program/articleshow/118662227.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button