Mon, 19 Oct 2026 | 08:23:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

तिलक विवाद: एबीवीपी ने स्कूल पहुंचकर जताई कड़ी आपत्ति

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 17, 2026 03:09 pm / Post views : 1044

तिलक विवाद: एबीवीपी ने स्कूल पहुंचकर जताई कड़ी आपत्ति
शेयर करें:
🔴 | BREAKING UPDATE

तिलक विवाद: एबीवीपी का सेंट फ्रांसिस स्कूल में विरोध, CCTV फुटेज का हवाला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यालय पहुंचकर छात्र से मारपीट पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। एबीवीपी का दावा है कि CCTV फुटेज में शिक्षक द्वारा मारपीट स्पष्ट है।

सिवनी | शिक्षा समाचार

सिवनी यशो:-!लूघरवाड़ा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में कक्षा सातवीं के छात्र के साथ तिलक लगाने को लेकर हुई कथित मारपीट के मामले में अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भी खुलकर सामने आ गई है। एबीवीपी के छात्रों ने विद्यालय पहुंचकर घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि - विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में स्पष्ट रूप से शिक्षक द्वारा छात्र से मारपीट करते हुए देखा गया है। परिषद का यह भी आरोप है कि शिक्षक ने कैमरे की नजर से बचने के लिए छात्र को ऐसे स्थान पर ले जाकर पीटा, जहां कैमरे की सीधी पहुंच नहीं थी।

छात्र की आस्था पर हमला बताया

एबीवीपी ने इस घटना को न केवल अनुशासनहीनता बल्कि छात्र की धार्मिक आस्था पर हमला बताया है। परिषद के सदस्यों ने कहा कि- तिलक लगाना छात्र का व्यक्तिगत और सांस्कृतिक अधिकार है, जिस पर आपत्ति जताना या उसके लिए दंड देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

पहले ही दर्ज हो चुका है पुलिस केस

गौरतलब है कि इस मामले में छात्र के पिता अधिवक्ता राज गोस्वामी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने खेल शिक्षक फिरोज खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

प्रशासन और शिक्षा विभाग से जांच की मांग

एबीवीपी ने मांग की है कि दोषी शिक्षक के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच हो निजी विद्यालयों में छात्रों की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे मामले

एबीवीपी और सनातन समाज के लोगों का कहना है कि - हाल के महीनों में मिशनरी और निजी विद्यालयों से जुड़े ऐसे कई विवाद सामने आए हैं, जिससे समाज में असंतोष बढ़ रहा है। वर्तमान मामले ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह समाचार प्राप्त जानकारी, एबीवीपी के दावों एवं पुलिस रिकॉर्ड पर आधारित है। स्कूल प्रबंधन या संबंधित शिक्षक का पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

https://www.etvbharat.com/hi/!state/controversy-over-girls-coming-to-school-with-tilak-on-created-ruckus-demanding-removal-of-teachers-rajasthan-news-rjs24082205381

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें