मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सदस्यता अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक 30 सितंबर को 

सिवनी यशो:- जिला भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक आगामी सोमवार 30 सितंबर को दोपहर 1 बजे से भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक में जिला संगठन के प्रभारी अरुण द्विवेदी, जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक  कमल मर्सकोले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी जयदीप सिंह चौहान ने बताया कि , इस समीक्षा बैठक मे विशेष रूप से जिला प्रबंध समिति, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ जिला संयोजक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान की मंडल टोली की उपस्थिति रहेगी। समस्त आमंत्रितों का बैठक में शामिल होना आवश्यक है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि, उक्त समीक्षा बैठक के अलावा 1 अक्टूबर को प्रात: 11बजे जिले के सभी 25 मंडलो की समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से होना तय है बैठक में मंडल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे7

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button