42 किमी लंबे बंडोल से कोहका मार्ग निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
सांसद एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की रही गरिमामय उपस्थिती
सिवनी 27 मई 2023
सिवनी यशो:- शुक्रवार 26 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के विधानसभा क्षेत्र की एक अति महत्वाकांक्षी 42 किलोमीटर की सड़क भूमिपूजन बालाघाट सांसद डाँ. ढालसिंह बिसेन के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम के भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सिवनी विधायक दिनेंश राय मुनमुन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनसमुदाय एवं भाजपा के कार्यकत्र्ताओं की उपस्थिती रही ।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का फूलमालाओं से गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सभी पार्टीजनों के साथ उक्त सभी स्थानों पर पहुंचकर जायजा लिया तथा निर्माण कार्य के संबंध मे अधिकारियों व ग्रामीणों से चर्चा की इस अवसर पर दिनेश राय मुनमुन ने क्षेत्रवासियों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा की सरकार आमजनों की सुविधा अनुरूप हर क्षेत्र में विकास के आयाम स्थापित कर रही है। जहां सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर सीधे आमजनों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है वहीं सरकार जनहित में आवागमन को सुगम बनाने तत्पर्य है।
श्री राय ने आगे कहा कि उक्त मार्ग का निर्माण आमजन की सुविधाओं में निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा। तथा अनेकों लाभ होंगे। वर्तमान क्षेत्रीय जनों को लंबी दूरी तय करते हुए अधिकांशत: सिवनी से होकर छिंदवाड़ा जाना पड़ता है। अब इस सुव्यवस्थित मार्ग के निर्माण होने से कम दूरी और समय की बचत के साथ आसानी से छिंदवाड़ा मार्ग से जुड़ा जा सकेगा। श्री राय ने कहा कि बंडलों से ढाना -बांकी, जमुनिया – सागर, चंदौरी – मारबोडी, जाम- कन्हरगांव- कोहका लगभग 42 किलो मीटर सड़क का निर्माण किया जाना है और यह पर्याप्त चौडी रोड होने से आवागमन में सुविधा साथ ही दुर्घटना से बचाव होगा। इस सड़क के बनने से यातायात के दबाव से भी निजात मिलेगी। इसके साथ ही रोजगार उद्योग की संभावनाएं बढ़ेंगी।
इस अवसर पर प्रेम तिवारी जी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीनिवास मूर्ति , काकू बैस, सुमित राय भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडोल, दिलीप सनोडिया जी मंडल अध्यक्ष मुंगवानी, राजेश त्रिवेदी जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सुरेश सनोडिया, धानसिंह धन्नू बघेल उपसरपंच, काशीराम बघेल, श्रीराम वर्मा, शुभम राजपूत, प्रवीण भारद्वाज, संजू मिश्रा, श्याम मिलन पाण्डेय, सुरेन्द्र शेरु माल्या, भुनेश कुल्हाड़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नगर, नितिन साहू मंडल अध्यक्ष भाजयुमो, पप्पू पांडे, अमित पांडे, मुकेश बघेल, निरंजन मिश्रा, राज भगवत पटेल सहित भाजपा के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्तागणों एवं ग्रामीण जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इसके पश्चात विधायक श्री राय मुनमुन ने ग्राम ढाना (हथनापुर) के जय जगदम्बा उत्सव समिति व क्षेत्रवासियों द्वारा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित मां भगवती सीता कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम मे शामिल होकर कथा वाचक गीता मनीषी पूज्य श्री ब्रम्हचारी निर्विकल्प स्वरुप जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।