WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

 नौ दिन बाद मिला साक्षी का शव

ब्रेकिंग न्यूज़

 

 नौ दिन बाद मिला साक्षी का शव - Seoni News

एसर्डीआरएफ सिवनी की टीम के द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया नदी से शव को

 नौ दिन बाद मिला साक्षी का शव - Seoni News
छपारा यशो: – पिछले सप्ताह 14 जुलाई शुक्रवार को तेज बारिश के चलते बैनगंगा नदी में सिवनी स्कूल से वापिस होते समय सरगापुर निवासी 12 वीं कक्षा की छात्रा साक्षी सनोडिया बह गयी थी । जिसके शव की लगातार पिछले सात दिनों से तलाश की जा रही थी जो आज शनिवार को नौवे दिन छपारा पुल के नीचे प्राप्त हुआ ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 22 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे के आसपास नगर के बड़े पुल पर सुबह की सैर करने निकले कुछ युवकों ने अंग्रेजों के समय का पुराने पुल के नीचे मछुआरों के जाल में फंसे संदिग्ध डेड बॉडी को देखा जिसकी सूचना तत्काल छपारा पुलिस थाने में दी जिस पर छपारा पुलिस के द्वारा जिले की एसडीईआरएफ टीम को तत्काल सूचना दी गई। खबर लगते ही संभावना व्यक्त की गई की पिछले सात दिनों से लखनवाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरगापुर के संगई गांव के रिपटा से नदी के बहाव में पैर फिसलने से कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा साक्षी सनोडिया पिता दीपक सनोडिया 16 वर्ष का हो सकता है, जिसकी पिछले नौ दिनों से एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। जिले को जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने नगर के पुल घाट पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत कर नगर के पुराने पुल के नीचे से शव को बाहर निकाला और छपारा पुलिस को सौंपा, नदी में शव मिलने की सूचना लगते ही नगर में लगते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घंटों रही, वहीं दूसरी ओर शव मिलने की खबर मिलते ही सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पहुंचकर जिला एवं स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर निर्देशित किया और मौके पर उपस्थित शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी । शव की शिनाख्त मृतिका साक्षी सनोडिया के चाचा गोपाल सनोडिया एवं फूफा घनश्याम सनोडिया के द्वारा की गई । डेड बॉडी लगातार नौ दिनों तक नदी के पानी में रहने से क्षतिग्रस्त जीर्ण शीर्ण अवस्था में पाई गई, चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद नगर निरीक्षक सौरभ पटेल ने जांच एवं पंचनामा की कार्यवाही कर शव को परिजनों को सौंप दिया नदी घाट पर मृतिका के परिजनों ने बताया कि साक्षी दीपक पिता जगन्नाथ सनोडिया की सबसे बड़ी बेटी थी जो सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा थी जो बायो विषय में अध्ययनरत थी पढ़ाई में काफी होनहार थी उसकी दो और छोटी बहनें हैं असमय इस दुर्घटना में साक्षी के इस तरह चले जाने से परिवार असहनीय दुख का सामना करना पड़ रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!