मध्यप्रदेशसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर का 5वीं एवं 8वीं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम

सिवनी यशो:- विगत दिवस घोषित प्राथमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (5वीं) एवं माध्यमिक प्रमाण पत्र परीक्षा (8वीं) के परीक्षा परिणामों में अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुये सिवनी नगर की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रदान किया है।

संस्था में अध्ययनरत भैया बहिनों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रदान करते हुये जिले में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है इस क्रम में कक्षा 8वीं से बहिन आकांक्षा ठाकुर ने 91.33 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बहिन टीना सोनकेशरिया 91 प्रतिशत एवं बहिन दीक्षा ठाकुर ने 90 प्रतिशत अंको के साथ क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

सरस्वती शिशु मंदिर का 5वीं एवं 8वीं का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम - Seoni News

इसी तरह कक्षा 5वीं में बहिन नमामि डेहरिया ने 90 प्रतिशत बहिन भाविका चैधरी ने 88.25 प्रतिशत एवं भैया भविष्य चैधरी ने 88 प्रतिशत अंको के साथ क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया है।

इसी प्रकार कक्षा 8वीं में लता डेहरिया 89.5 प्रतिशत प्राची सोनकेशरिया 89 प्रतिशत लक्ष्मी भांगरे 88 प्रतिशत मीनल डेहरिया 88त्न खुशी उइके 84.5 प्रतिशत वैष्णवी राय 84.3 प्रतिशतनित्या बघेल 84.1 प्रतिशत अदिति दुबे 82.1 प्रतिशतअभय सैनी 81.3: ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की हैं।

कक्षा 5वीं दीपाली कुल्हाड़े 87त्न समर्थ शुक्ला 85.5 प्रतिशतआदि तिवारी 85.5 प्रतिशत ओम सोनी 85 प्रतिशत अंश तिवारी 84.5 प्रतिशत पलक कटारे 83.5 प्रतिशत आनन्या उइके 82.2 प्रतिशत भावना बंजारा ने 81.5 प्रतिशत गौरी राय 81.5 प्रतिशत ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की अन्य भैया बहिनों ने भी सफल परीक्षा परिणाम देते हुये विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुये संस्था अध्यक्ष  दीपक साहू , उपाध्यक्ष  नूपेश ठाकुर, व्यवस्थापक  नितिन चैधरी, सहव्यवस्थापक  शान्तनु शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, प्राचार्य  ओमप्रकाश यादव सहित समस्त विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं आचार्य परिवार ने भैया-बहिनों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button