मध्यप्रदेशसिवनी
साहस और रणनीति का सम्मान : अपूर्व भलावी को ‘के. एफ. रुस्तम जी पुरस्कार’
नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट नेतृत्व और बहादुरी के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान
🏅 नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट नेतृत्व और बहादुरी के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान
Seoni 12 May 2026
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए लखनादौन के एसडीओपी अपूर्व भलावी को नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य एवं साहसिक नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “के. एफ. रुस्तम जी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में अद्वितीय रणनीति, बहादुरी और समर्पण के लिए प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़े :- एसडीओपी अपूर्व भलावी को के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार से सम्मान
बताया जा रहा है कि अपूर्व भलावी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में संचालित अभियानों से पुलिस विभाग को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, जिसके चलते उन्हें यह विशिष्ट सम्मान मिला।
राज्य स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल लखनादौन पुलिस का गौरव बढ़ा है, बल्कि पूरे सिवनी जिले में हर्ष का वातावरण है।
यह भी पढ़े :- एल.एन.सी.टी. ग्रुप द्वारा सिवनी में गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन
पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।
अपूर्व भलावी की इस उपलब्धि को युवा पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। नक्सल विरोधी अभियान जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उनकी रणनीतिक क्षमता और नेतृत्व कौशल की व्यापक सराहना की जा रही है।
http://khandwa.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260512N20&fontname=Mangal&LocID=52&pubdate=05/12/2026