मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान आत्मस्वाभिमान और समृद्धि का महाअभियान है – मनोज मर्दन त्रिवेदी

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: छपारा कार्यशाला संपन्न, अभियान में सक्रिय भागीदारी का लिया संकल्प

Seoni 29 September  2025

छपारा यशो:-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ।

मनोज मर्दन त्रिवेदी का सारगर्भित उद्बोधन

कार्यशाला प्रभारी एवं भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने कहा—
“आत्मनिर्भर भारत केवल एक योजना नहीं, बल्कि आत्मस्वाभिमान और समृद्धि का महाअभियान है। भारत को 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना हमारा लक्ष्य है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना ही सच्ची देशसेवा है।”

उन्होंने छपारा क्षेत्र की विशेष पहचान छीताफल उत्पादन का उल्लेख करते हुए कहा कि “हर क्षेत्र की अपनी विशेषता है, जिन्हें बढ़ावा देना आत्मनिर्भरता का मूलमंत्र है।”

 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में सक्रिय भूमिका निर्वाह करने और स्वदेशी के अधिकतम उपयोग की शपथ ली
अभियान में सक्रिय भूमिका निर्वाह करने और स्वदेशी के अधिकतम उपयोग की शपथ

अन्य वक्ताओं के विचार

वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि छपारा पहले कुटीर उद्योगो वाला नगर रहा है परंतु आधुनिकता की दौड़ में कुटीर उद्योग बंद हो गये । सुनील दत्त पाठक ने भी कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में सक्रिय भूमिका निर्वाह करने और स्वदेशी के अधिकतम उपयोग की शपथ ली गयी ।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुई।

भक्ति, राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी जागरण की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन ने यह संदेश दिया—
“छोटा प्रयास भी बड़े परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है।”

कार्यक्रम की विशेष उपस्थितियाँ

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर,

नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निशा सुरेश पटेल,

नप उपाध्यक्ष शिवाकांत सिंह,

दादूराम सोनी, पप्पू जैन,

नागेंद्र सिंह,

राजू यादव,

सुनील गोयल,

सोहन कश्यप,

ठा. धर्मेंद्र सिंह,

देवी प्रसाद साहू,

ईश्वर सिंह,

चक्रेश सिंह,

राघवेंद्र नारायण पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1623391

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button