Uncategorizedछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

गर्व से कहो ये स्वदेशी: पीएम मोदी ने मन की बात में दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश – शेषराव यादव

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और मेडिकल प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना

Chhindwara 31 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुउद्देशीय कार्यक्रम मन की बात का 125वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और मेडिकल प्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का संदेश सुना।

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि मन की बात ज्ञान और जानकारी का अद्भुत स्रोत है, जो देशवासियों को सकारात्मक ऊर्जा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के एपिसोड में “गर्व से कहो ये स्वदेशी” का संदेश देते हुए –

वोकल फॉर लोकल पर बल दिया, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।

शेषराव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर एपिसोड में समाज के अलग-अलग पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं।

इस बार उन्होंने सूरत के जितेंद्र सिंह, शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ी,

पुलवामा के क्रिकेट मैच,

कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स,

बिहार की “सोलर दीदी”,

जर्मनी में स्थापित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा और रूस में आयोजित रामायण पेंटिंग प्रदर्शनी का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मन की बात से जुड़े रहना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

अगर कोई प्रसारण नहीं देख पाता तो नमो ऐप डाउनलोड कर कभी भी कार्यक्रम देखा जा सकता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!