मध्यप्रदेशसिवनी

नगर भाजपा का पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक व संगठनात्मक मार्गदर्शन

दो दिवसीय प्रशिक्षण में सोशल मीडिया से लेकर बूथ प्रबंधन तक हुए सत्र, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान

Seoni 31 March 2026

सिवनी यशो:-  भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 एवं 31 मार्च 2026 को जिला भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और कार्य विस्तार को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

सिवनी भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026
सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

प्रथम दिवस: सोशल मीडिया, इतिहास और बूथ प्रबंधन पर फोकस

कार्यक्रम के प्रथम दिवस (30 मार्च) को पंजीयन के पश्चात तीन सत्र आयोजित किए गए।

  • प्रथम सत्र: सोशल मीडिया एवं एआई
    मुख्य वक्ता मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं सत्राध्यक्ष राजकुमार सेन रहे।
  • द्वितीय सत्र: पार्टी का इतिहास एवं विकास
    मुख्य वक्ता पीयूष दुबे एवं सत्राध्यक्ष मूलचंद तिवारी रहे।
  • तृतीय सत्र: बूथ प्रबंधन
    मुख्य वक्ता सुरेंद्र नाथ शुक्ला एवं सत्राध्यक्ष कैलाश यादव रहे।

दिवस के अंत में सर्वेश कश्यप एवं उनकी टीम द्वारा भजन संध्या एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

सिवनी भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026
सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

 द्वितीय दिवस: वैचारिक अधिष्ठान से कार्य विस्तार तक चर्चा

द्वितीय दिवस (31 मार्च) को कार्यक्रम का शुभारंभ चौथे सत्र से हुआ।

  • चौथा सत्र: वैचारिक अधिष्ठान
    मुख्य वक्ता गजानंद पंचेश्वर एवं सत्राध्यक्ष तुलसीराम ठाकुर रहे।
  • पंचम सत्र: प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
    मुख्य वक्ता दिनेश राय मुनमुन एवं सत्राध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर रहे।
सिवनी भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026
सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

भोजन पश्चात आयोजित छठे सत्र में—

  • हमारी कार्य पद्धति विषय पर मुख्य वक्ता मीना बिसेन एवं सत्राध्यक्ष चंद्रकांता महोबिया रहीं।
  • समापन सत्र: कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि
    मुख्य वक्ता सुजीत जैन एवं सत्राध्यक्ष तरुण करोसिया रहे।

 कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष, बीएलए, मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

सिवनी भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान 2026
सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

 संचालन व आभार

कार्यक्रम का संचालन राजेश राजू यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता पर नगर मंडल उत्तर एवं दक्षिण के अध्यक्ष युवराज रहांगडाले एवं अभिषेक दुबे ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

https://x.com/BJPRajendraS/status/2038139853515399559

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button