सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा का फोकस: वैचारिक के साथ डिजिटल मजबूती

सोशल मीडिया व एआई के माध्यम से कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित, संगठन में नई ऊर्जा का संचार

सिवनी में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने के लिए डिजिटल और जमीनी स्तर पर एक साथ फोकस बढ़ा दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के तहत सिवनी में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से सशक्त करने की ठोस रणनीति सामने आई।

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सिवनी में सोशल मीडिया और एआई विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते वक्ता
सिवनी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रशिक्षण सत्र

Seoni 30 March 2026
सिवनी  यशो: – भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में नगर मंडल उत्तर एवं दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख दायित्वधारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सिवनी में सोशल मीडिया और एआई विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते वक्ता
सिवनी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रशिक्षण सत्र

उद्घाटन सत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सिवनी में सोशल मीडिया और एआई विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते वक्ता
सिवनी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रशिक्षण सत्र

 डिजिटल फ्रंट पर खास फोकस

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सोशल मीडिया एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग और जनमत निर्माण की रणनीति समझाई गई।

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सिवनी में सोशल मीडिया और एआई विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते वक्ता
सिवनी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रशिक्षण सत्र

सिवनी में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के इस सत्र में जिला आईटी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्रिय होने का मार्ग बताया।
उन्होंने सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण, जनसंपर्क विस्तार और एआई टूल्स के उपयोग को संगठन की मजबूती के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि “डिजिटल दक्षता ही आधुनिक राजनीतिक कार्यकर्ता की पहचान बनती जा रही है।”

 विचार से लेकर बूथ तक प्रशिक्षण

सिवनी में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के द्वितीय सत्र में भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं तृतीय सत्र में बूथ प्रबंधन की बारीकियों को समझाया गया। कार्यकर्ताओं को चुनावी दृष्टि से बूथ स्तर पर मजबूती के गुर सिखाए गए।

भाजपा प्रशिक्षण महाभियान सिवनी में सोशल मीडिया और एआई विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते वक्ता
सिवनी में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान सोशल मीडिया एवं एआई विषय पर प्रशिक्षण सत्र

रणनीति साफ: मजबूत संगठन, सशक्त कार्यकर्ता

सिवनी में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान  का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन, बूथ सुदृढ़ीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना रहा।
स्पष्ट संकेत है कि भाजपा अब संगठन को जमीनी + डिजिटल दोनों स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है।

रात्रि में सांस्कृतिक रंग

सिवनी में भाजपा प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने रात्रि में भक्तिमय संगीत का आयोजन कर उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला का संचालन दक्षिण मंडल के महामंत्री राजेश राजू यादव द्वारा किया जा रहा है । 

https://mp.bjp.org/hi/state-pressreleases/bhaajapaa-sangathana-maen-parasaikasana-eka-satata-parakaraiyaa-isai-kaaraya

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!