मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में तेज रफ्तार जनगणना: उत्कृष्ट प्रगणकों का हुआ सम्मान

कुछ ही दिनों में सैकड़ों मकानों का सर्वे पूरा, कलेक्टर नेहा मीना ने सराहा समर्पण

सिवनी जनगणना 2027 के तहत हाउस लिस्टिंग कार्य तेजी से जारी है, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया।

Seoni 06 May 2026 सिवनी यशो:- सिवनी जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण कार्य को जिले में तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना द्वारा सम्मानित किया गया।

सिवनी जनगणना 2027 – उत्कृष्ट प्रगणकों का सम्मान

सम्मानित प्रगणकों में सचिन जैन, ईश्वर दयाल वरकडे एवं कमलेश्वर ठाकरे शामिल हैं, जिन्होंने निर्धारित समय से पहले ही अपने-अपने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

सिवनी जनगणना 2027 कार्य में उत्कृष्ट प्रगणकों को सम्मानित करते कलेक्टर नेहा मीना
सिवनी जनगणना 2027 – तेजी से जनगणना कार्य पूर्ण करने पर प्रगणकों को सम्मानित करती कलेक्टर नेहा मीना

रिकॉर्ड समय में पूरा किया कार्य

सचिन जैन ने मात्र 4 दिनों में 306 भवन एवं 497 मकानों का डाटा संकलित किया। वहीं ईश्वर दयाल वरकडे ने 5 दिनों में 49 भवन एवं 57 मकानों का तथा कमलेश्वर ठाकरे ने 5 दिनों में 76 भवन एवं 91 मकानों का कार्य पूरा किया। इनकी कार्यकुशलता और समर्पण ने जनगणना अभियान को नई गति दी है।

यह भी पढ़े :- जनगणना 2027 की शुरुआत: कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने प्रगणकों को दिलाई निष्ठा की शपथ

जनसहभागिता से मिल रही गति

घर-घर पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए प्रगणक इस अभियान को जनसहभागिता का स्वरूप दे रहे हैं, जिससे लोगों में भी सहयोग की भावना बढ़ रही है।

कलेक्टर ने बताया जनगणना का महत्व

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन की योजनाओं को सही दिशा देने का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक तक पहुंचकर उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी और जरूरतमंदों के अनुकूल बनाई जा सकें।

यह भी पढ़े :- छात्रावास में अव्यवस्थाओं का खुलासा: कलेक्टर नेहा मीना का औचक निरीक्षण, अधीक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश

समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

उन्होंने प्रगणकों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित समय में लक्ष्य पूर्ण करना उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में जनगणना कार्य को पूर्ण करें।

नागरिकों से सहयोग की अपील

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनें, जिससे जिले का सटीक और विश्वसनीय डेटा तैयार हो सके।

अब तक का आंकड़ा

उल्लेखनीय है कि जिले में 1 मई 2026 से प्रारंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत 6 मई 2026 को दोपहर 2 बजे तक कुल 89,111 मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। https://x.com/dmgwalior/status/2052025618066465096?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button