जनगणना 2027 की शुरुआत: कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने प्रगणकों को दिलाई निष्ठा की शपथ
1 मई से छिंदवाड़ा में प्रथम चरण शुरू — 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण और गणना कार्य
जनगणना 2027 छिंदवाड़ा में शुरू, कलेक्टर ने दिलाई शपथ
Chhindwara 01 May 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले में शुक्रवार 1 मई से जनगणना 2027 छिंदवाड़ा के प्रथम चरण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस चरण के तहत 01 मई से 30 मई 2026 तक मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा।
प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़े :- भारत की पहली डिजिटल जनगणना 2027 – सिवनी जिले के कुरई में शुरू हुआ प्रशिक्षण
पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में आयोजन
जनगणना 2027 छिंदवाड़ा शुभारंभ कार्यक्रम नगर निगम के जिला योजना कार्यालय के समीप पुराने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर, नगर जनगणना अधिकारी, जिला प्रभारी, जोनल चार्ज अधिकारी, छिंदवाड़ा ग्रामीण के चार्ज अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारी तय
जनगणना कार्य के लिए नगरीय क्षेत्र में सभी सीएमओ और ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदारों को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।
यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: 10 की मौत, 30 से अधिक घायल
“गंभीरता और जिम्मेदारी से करें कार्य”
कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।
डेटा की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर
समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
गर्मी को देखते हुए दिए स्वास्थ्य निर्देश
कलेक्टर ने तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सुरक्षित तरीके से कार्य करने की सलाह दी।
घर-घर शुरू होगा डेटा संग्रह
जनगणना 2027 छिंदवाड़ा की शुरुआत के साथ अब घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का कार्य तेज़ी से शुरू होगा।
सफलता को लेकर जताया विश्वास
कलेक्टर ने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वय के साथ इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे।
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2248024®=3&lang=2




