जल संकट, अवैध नलकूप और गैस सिलेंडर दुरुपयोग पर कलेक्टर सख्त
समय-सीमा बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Seoni Collector Meeting
सिवनी यशो:-कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक (TL – Seoni Collector Meeting ) में विभिन्न विभागों की योजनाओं तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अवैध नलकूप उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जारी जल अभावग्रस्त आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना सक्षम अनुमति के नलकूप उत्खनन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को दल गठित कर नियमित निरीक्षण करने तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने जल स्रोतों तथा नल-जल योजनाओं में लगाए गए अनाधिकृत पंपों को भी जब्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए सतत अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा।
नरवाई प्रबंधन के लिए चलाया जाएगा जन-जागरूकता अभियान
कलेक्टर श्रीमती पटले ने नरवाई प्रबंधन को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को नरवाई प्रबंधन में उपयोगी कृषि उपकरणों तथा अन्य वैकल्पिक उपायों की जानकारी देने के लिए कृषि विभाग को सक्रिय रूप से कार्य करने को कहा। साथ ही हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित कर एसएमएस उपकरण का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा
Seoni Collector Meeting में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जाति प्रमाण पत्र तथा संबल योजना से संबंधित आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने को कहा।
कलेक्टर ने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वर्ष में प्रवेश कर चुकी सभी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे।
जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों की समीक्षा
Seoni Collector Meeting में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की विभागवार तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जनगणना 2026 की तैयारियों पर भी चर्चा
कलेक्टर ने जनगणना 2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अनुभागवार जनगणना पोर्टल में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की प्रविष्टि समय-सीमा में पूर्ण की जाए तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा अन्य जन-अवेदनों पर त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Seoni Collector Meeting में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
http://jhabua.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260313N272&fontname=Mangal&LocID=24&pubdate=03/13/2026





