सिवनी

 जर्जर भवनों में संचालित स्कूल , बरसात में बड़ी दुर्घटना की आशंका, सतर्कता आवश्यक 

“अब भी नहीं चेते, तो जर्जर भवनों से किसी भी दिन हो सकती है अनहोनी”

Seoni 27 June 2025
सिवनी यशो :- सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के 9 शासकीय स्कूल ऐसे खतरनाक हालात में संचालित हो रहे हैं, जहाँ हर दिन बच्चे और शिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। बरसात के इस मौसम में यह स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

यह भी पढ़ें:-<बागेश्वर धाम में प्रधानमंत्री करेंगे कैंसर अस्पताल का शिलान्यास/div>

जानकारी के अनुसार इन भवनों की जर्जर हालत की जानकारी ग्रामीणों, शिक्षकों और प्रतिनिधियों द्वारा पहले ही उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। सिर्फ केवलारी ही नहीं, जिले के अन्य विकासखंडों में भी कई विद्यालयों की हालत अत्यंत खराब है।

ठीकरा फोडऩे से नहीं बचेगी जान

अनुभव कहता है कि दुर्घटना के बाद जिम्मेदार संस्थाएं एक-दूसरे पर आरोप मढऩे में लगी रहती हैं, लेकिन तब तक जो नुकसान हो चुका होता है, उसकी भरपाई असंभव होती है। इसीलिए ज़रूरी है कि संबंधित विभाग अभी से कार्रवाई करें और जोखिम वाले भवनों को तुरंत खाली कराया जाए।

यह भी पढ़ें:-<“सड़क घोटाले में ईमानदार अफसर का ट्रांसफर, भ्रष्टाचारियों का प्रमोशन – सिवनी में सिस्टम नंगा”/div>

पौंडी स्कूल की हालत बनी चेतावनी: टपकती छत, गिरती दीवारें

ग्राम पंचायत मलारी के ग्राम पौंडी की प्राथमिक शाला दशकों पुरानी और कमजोर भवन में संचालित हो रही है। यहां 17 विद्यार्थी और दो महिला शिक्षिकाएँ हर दिन टपकती छतों और गीले फर्श के बीच पढ़ाई करवा रही हैं। बरसात के मौसम में खतरा कई गुना बढ़ चुका है।

ग्रामीणों की गुहार: स्कूल बचाइए, भविष्य बचाइए

गांववासियों का कहना है कि पहले भी भवन मरम्मत और नव निर्माण के लिए आवेदन, ज्ञापन और मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। अनूप बिसेन और तीरथ ठाकरे जैसे अभिभावकों ने कलेक्टर से सीधा हस्तक्षेप करने की माँग की है।

 बीआरसी केवलारी सतीश साहू का वक्तव्य:

“मैंने अपने अधिकार क्षेत्र के पौंडी विद्यालय के भवन सहित नौ जर्जर भवनों की जानकारी विभाग को दे दी है। स्वीकृति प्राप्त होते ही नये भवन बनाये जायेंगे।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!